Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में शिवराज सिंह चौहान, जयराम ठाकुर और मनोहर लाल खट्टर करेंगे भाजपा के महा अभियान की शुरुआत
उत्तराखंड न्यूज़जनादेश 2022

उत्तराखंड में शिवराज सिंह चौहान, जयराम ठाकुर और मनोहर लाल खट्टर करेंगे भाजपा के महा अभियान की शुरुआत

उत्तराखंड में जैसे-जैसे चुनाव के दिन नजदीक आ रहे हैं वैसे ही सभी पाटियां अपने उम्मीदवारों के प्रचार प्रसार के लिए अपनी पार्टी के बड़े नेताओं को चुनाव अभियान में लगा रही है। भाजपा ने अपने तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों को चुनाव अभियान की शुरूआत में लगाया है अब शिवराज सिंह चौहान, जयराम ठाकुर और मनोहर लाल खट्टर इन चुनावों में उम्मीदवारों का प्रचार प्रसार करेंगे।

उत्तराखंड में भाजपा अपने महा अभियान की शुरूआत करने जा रही है। 31 जनवरी को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर उत्तराखंड के मुख्यमत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ इस अभियान की शुरुआत करेंगे।

इसके साथ ही 70 विधानसभाओं में 500 लोगों की रैली की भी शुरुआत की जाएगी। इस दौरान भाजपा का चुनावी थीम सोंग प्रचार सामग्री और बड़े पैमाने पर चुनाव रणनीति का खुलासा किया जाएगा।

भाजपा ने पहले ही उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है। 30 स्टार प्रचारकों की इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम शामिल है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, स्मृति ईरानी, जनरल (रिटा.) वीके सिंह भी उत्तराखंड में प्रचार करेंगे।

रैलियों में ताकत झोंकेगी भाजपा, 30 स्टार प्रचारकों की सूची तैयार, पीएम मोदी, शाह, योगी आदित्यनाथ करेंगे प्रचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में तीन रैलियां होंगी। उनकी एक रैली अल्मोड़ा, दूसरी श्रीनगर और तीसरी हरिद्वार में होगी। चुनाव से पहले पीएम मोदी देहरादून और हल्द्वानी में दो बड़े कार्यक्रमों के जरिये जनसभाओं को संबोधित कर चुके हैं।

भाजपा की ओर से यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी स्टार प्रचारक के तौर पर उत्तराखंड चुनाव में एक दिन देंगे। यूपी में व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए वह देवभूमि में ‘वनडे की ताबड़तोड़’ पारी खेलेंगे। पार्टी एक ही दिन में उनकी चार रैलियां कराने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार, योगी आदित्यनाथ लखनऊ से सीधे पिथौरागढ़ पहुंचेंगे। यहां की रैली के बाद पौड़ी जिले में उनकी शेष रैलियां होंगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने कीं आठ बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित...

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...