Home जनादेश 2022 पौड़ी जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों के पांच उम्मीदवारों के नामांकन पत्र निरस्त, अब नहीं लड़ सकेंगे चुनाव
जनादेश 2022

पौड़ी जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों के पांच उम्मीदवारों के नामांकन पत्र निरस्त, अब नहीं लड़ सकेंगे चुनाव

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने के लिए 28 जनवरी 2022 को आखिरी तारीख थी। पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र से कई उम्मीदवारों ने अपना नामांकन किया। जिनमें से कुछ उम्मीदवारों के कागजात पूरे न होने के कारण उनके नामांकन को निरस्त कर दिया गया।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने के लिए 28 जनवरी 2022 को आखिरी तारीख थी। पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र से कई उम्मीदवारों ने अपना नामांकन किया। जिनमें से कुछ उम्मीदवारों के कागजात पूरे न होने के कारण उनके नामांकन को निरस्त कर दिया गया।

आज विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के तहत समस्त विधानसभा के नामांकन कक्षों में संबंधित आरओ द्वारा नामांकन पत्रों की भली-भांति जांच की गई। जिसमें 5 विधानसभाओं से 5 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र निरस्त किए गए, जो इस प्रकार से हैं।

श्रीनगर विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी वीरेंद्र कुमार के प्रस्तावक पूरे ना होने, यमकेश्वर विधानसभा के आम आदमी पार्टी से सुमति देवी का फार्म 26ध् एफिडेफिट अपूर्ण, कोटद्वार विधानसभा निर्दलीय प्रत्याशी प्रकाश चंद्र द्वारा प्रपत्र 2 बी में प्रस्तावकों का विवरण अपूर्ण, चैबट्टाखाल विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी रामेंद्र सिंह भंडारी द्वारा 10क प्रपत्र में खर्च का विवरण अपूर्ण, पौड़ी विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी नरेश कुमार द्वारा जाति प्रमाण पत्र व प्रस्तावक पूरे ना होने पर नामांकन पत्र निरस्त किया गया तथा लैंसडाउन विधानसभा से एक भी प्रत्याशी का नाम निरस्त नहीं हुआ।

वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे द्वारा समस्त नामांकन कक्षों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने समस्त आरओ को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन प्रत्याशियों का नाम निरस्त किया जा रहा है उनका वीडियो ग्राफ के सामने हस्ताक्षर कर रिसीव करवाना सुनिश्चित करें।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles