Home उत्तराखंड न्यूज़ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ में सामाजिक कार्यकर्ता और पद्मश्री से सम्मानित बसंती देवी के कार्याें की सराहना
उत्तराखंड न्यूज़देश-विदेश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ में सामाजिक कार्यकर्ता और पद्मश्री से सम्मानित बसंती देवी के कार्याें की सराहना

आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ की 85वीं कड़ी प्रसारित की गई। इसमें उन्होंने उत्तराखंड की सामाजिक कार्यकर्ता बसंती देवी के कार्यों की सराहना की। बसंती देवी पर्यावरण संरक्षण के लिए संघर्षरत रही हैं और सूखती कोसी नदी का अस्तित्व बचाने के लिए भी उन्होंने बहुत काम किया है इसके अलावा महिला समूहों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण मुहिम भी चलाई।

आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ की 85वीं कड़ी प्रसारित की गई। जिसमें उन्होंने उत्तराखंड की सामाजिक कार्यकर्ता और हाल ही में पद्मश्री से सम्मानित बसंती देवी के कार्यों की सराहना की और लोगों को उनसे प्रेरणा लेने की अपील की।

उन्होंने कहा कि बसंती देवी का पूरा जीवन संघर्षों के बीच गुजरा। कम उम्र में ही उनके पति का निधन हो गया और वो एक आश्रम में रहने लगीं। जहां रहकर उन्होंने नदी बचाने के लिए संघर्ष किया और पर्यावरण संरक्षण के लिए अनेक कार्य किये। इसके अलावा उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भी काम किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ में बसंती देवी का जिक्र करने पर प्रसन्नता व्यक्त की। मुख्यमंत्री आज विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए जागेश्वर के दौरे पर थे उन्होंने जागेश्वर में प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ सुनी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा,

अभी कुछ दिन पहले ही बागेश्वर जिले की लक्ष्मी आश्रम की बसंती देवी को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए पद्मश्री सम्मान दिये जाने की घोषणा की गई थी। बसंती देवी पर्यावरण संरक्षण के लिए संघर्षरत रही हैं और सूखती कोसी नदी का अस्तित्व बचाने के लिए भी उन्होंने बहुत काम किया है इसके अलावा महिला समूहों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण मुहिम भी चलाई।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

घने देवदार के जंगलों के बीच विराजमान भगवान जगन्नाथ जी!

उत्तरकाशी की शांत वादियों में देवदार के ऊँचे वृक्षों के बीच स्थित...

भराड़ीसैंण विधानसभा सत्र: सियासी घमासान के बीच जन मुद्दे रहे पीछे, आठ घंटे चार मिनट चली कार्यवाही

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र में...

उत्तराखंड के अनुपूरक बजट में ₹7,844 करोड़ का प्रावधान, कुंभ से लेकर शिक्षा और स्वास्थ्य पर जोर

उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुपूरक बजट में बुनियादी सुविधाओं,...