Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ ‘आप’ के सीएम पद के उम्मीदवार कर्नल कोठियाल ने गंगोत्री विधानसभा से भरा नामांकन, कई प्रत्याशियों ने भी चुनावी ताल ठोकी
उत्तराखंड न्यूज़जनादेश 2022

‘आप’ के सीएम पद के उम्मीदवार कर्नल कोठियाल ने गंगोत्री विधानसभा से भरा नामांकन, कई प्रत्याशियों ने भी चुनावी ताल ठोकी

आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल ने उत्तरकाशी के जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर गंगोत्री विधानसभा से अपना नामांकन किया। नामांकन से पहले कर्नल कोठियाल सबसे पहले काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। कर्नल कोठियाल का महिलाओं ने फूल मालाएं पहनाते हुए टीका लगाकर स्वागत किया और चुनाव जीतने की शुभकामनाएं दी। नामांकन से पहले वो एक स्थानीय कार्यकर्ता के घर पहुंचे, जहां उन्हें एक बुजुर्ग महिला द्वारा भेंट स्वरुप टीका, खुखरी और एक स्कॉर्फ दिया गया। इसके बाद वो लोगों से मिलते हुए अपने समर्थकों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने अपना नामांकन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमने अपने जीवन का महत्वपूर्ण कदम लिया है, अपनी कर्मभूमि गंगोत्री विधानसभा के लिए उत्तरकाशी के जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर चुनाव नामांकन किया। कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि हम कभी राजनीति में आना नहीं चाहते थे मगर जब उत्तराखंड के खस्ता स्कूलों, बीमार अस्पतालों, खाली पड़े गांवों और बेरोजगार युवाओं का हाल देखा तो हमसे रहा नहीं गया। हमने राजनीति में आने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि हम जानते हैं यह लड़ाई आसान नहीं होने वाली, हमें उन ताकतों से लड़ना है जिन्होंने उत्तराखंड को इस हालत में पहुंचाया है मगर हमें पूरा विश्वास है उत्तराखंड के एक-एक आदमी पर, आप लोग हमारा साथ जरूर देंगे और उत्तराखंड नवनिर्माण के सपने को साकार करेंगे। हम सभी मिलकर ऐसा उत्तराखंड बनाएंगे जिस पर स्वर्ग में बैठे हमारे राज्य आंदोलनकारी गर्व कर सकें।

खटीमा में पार्टी के वरिष्ठ नेता एसएस कलेर ने अपना नामांकन दाखिल किया।

May be an image of 5 people, people sitting, people standing and indoor

इस बीच, आम आदमी पार्टी के कई उम्मीदवार ने अलग-अलग सीटों से अपना नामांकन दाखिल किया। युवा नेता भगवती प्रसाद मैंदोली ने बद्रीनाथ विधानसभा से अपना नामांकन दाखिल किया।

May be an image of 4 people, people sitting, people standing and indoor

देहरादून की धर्मपुर विधानसभा से युवा नेता योगेंद्र सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं के साथ जाकर अपना नामांकन दाखिल किया।

May be an image of 3 people, people standing and outdoors

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...