उत्तराखंड चुनावः डोईवाला में बोले जेपी नड्डा, भाजपा ने जो विजन रखा, उसका रिपोर्ट कॉर्ड भी पेश किया

उत्तराखंड चुनावः डोईवाला में बोले जेपी नड्डा, भाजपा ने जो विजन रखा, उसका रिपोर्ट कॉर्ड भी पेश किया

जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र दल है जो गरीबों ,वंचितों, शोषितों, दलितों के उत्थान के लिए निरंतर काम कर रहा है। पीएम मोदी ने गरीब के मर्म को समझा और लाकडाउन में मुफ्त राशन देने की व्यवस्था की। साथ ही महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं के खाते में धनराशि दी। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नड्डा का पारंपरिक उत्तराखंडी टोपी पहनाकर स्वागत किया।

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए जारी प्रचार में अब एक सप्ताह का ही समय बचा है। इसलिए सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा ने प्रचार के आखिरी दौर में अपने सभी स्टार प्रचारकों को उतार दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी दो दिन के दौरे पर उत्तराखंड में हैं। उन्होंने रविवार को उत्तरकाशी की गंगोत्री में सभा को संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने देहरादून के सहसपुर में जनंसपर्क किया। शाम को नड्डा डोईवाला पहुंचे और यहां पार्टी प्रत्याशी ब्रजभूषण गैरोला के समर्थन में एक सभा की।

पीएम मोदी ने की गरीबों, वंचितों की चिंता

उन्होंने इस दौरान कहा कि भाजपा ने देश के सामने जो विजन पेश किया, उसका रिपोर्ट कार्ड भी रखा। वहीं कांग्रेस ने आज तक अपनी सरकारों का रिपोर्ट कार्ड पेश नहीं किया। यह हर बार चुनाव में नई बात लेकर आते हैं। भाजपा ही ऐसी सरकार है जिसने अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करने की संस्कृति देश में पेश की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार का विजन जनता के सामने रखा गया। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र दल है जो गरीबों ,वंचितों, शोषितों, दलितों के उत्थान के लिए निरंतर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने गरीब के मर्म को समझा और लाकडाउन में मुफ्त राशन देने की व्यवस्था की। साथ ही महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं के खाते में धनराशि दी। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नड्डा का पारंपरिक उत्तराखंडी टोपी पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि डोईवाला सीट से भाजपा रिकॉर्डतोड़ जीत अर्जित करने जा रही है।

Image

कांग्रेस पर बोले, हाथी के दांत खाने के और, दिखाने के और

इससे पहले, दो दिन के दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे जेपी नड्डा ने उत्तरकाशी में अपने संबोधन की शुरुआत स्वर कोकिला लता मंगेशकर को याद कर की। नड्डा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, कुछ लोग गंगा-यमुना की आरती और पूजा कर रहे हैं। ये लोग वही हैं, जिनके हाथी के दांत खाने के कुछ और दिखाने के कुछ और है। ये वही लोग हैं, जो राम मंदिर निर्माण के विरोधी थे। पर, इन्हें देखकर उन्हें खुशी हो रही है कि इसी बहाने भारतीय संस्कृति को तो जाना। उन्होंने कहा विकास करने वाली केवल भाजपा ही है। उन्होंने राज्य सरकार के काम गिनाते हुए कहा, आयुष्मान योजना से सालाना पाांच लाख रुपये का इलाज किया जा रहा है। ये दुनिया की सबसे बड़ा हेल्थ योजना है। उन्होंने ये भी कहा कि सैन्य धाम उत्तराखंड में बन रहा है। जेपी नड्डा ने कहा कि 15 लाख रुपये की व्यवस्था की पर्वत माला योजना के तहत हिमाचल और उत्तराखंड को बडा लाभ होगा। रोपवे का काम चल रहा है । रोपवे योजना पर्यटन, तीर्थाटन और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। आलवेदर रोड विकास का रास्ता है। उत्तरकाशी से नड्डा सहसपुर पहुंचे और वहां घर-घर जनसंपर्क किया। नड्डा सात फरवरी को बागेश्वर, पिथौरागढ़ व देहरादून कैंट में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में सभाओं को संबोधित करेंगे।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this