Home उत्तराखंड न्यूज़ फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात, मुख्यमंत्री को हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात, मुख्यमंत्री को हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया

आज सुपर स्टर अक्षय कुमार ने सीएम आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। अक्षय कुमार ने राज्य के युवाओं को प्रेरित करने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की और पुष्कर सिंह धामी को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने आज सीएम आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। अक्षय कुमार ने राज्य के युवाओं को प्रेरित करने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की और पुष्कर सिंह धामी को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

आजकल अक्षय कुमार उत्तराखंड में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं इस फिल्म की शूटिंग मसूरी और देहरादून में चल रही है और ये फिल्म तमिल फिल्म का रिमेक है। उन्होंने आज मुख्यमंत्री आवास में पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अक्षय कुमार को पहाड़ी टोपी पहनाई और फूल का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें केदारनाथ मंदिर और चार धाम का स्मृतिचिन्ह भी भेंट किया।

आज मुख्यमंत्री ने अक्षय कुमार से मिलने के बाद ट्वीट किया,

उत्तराखंड में फिल्म की शूटिंग की अनेक संभावनाएं हैं और यहां पर फिल्मों की शूटिंग हो भी रही है। यहां पर फिल्मों के लिए ऐसे ऐसे डिस्टीनेशन है जिनको अभी तक पहचाना नहीं गया है। कहा जा रहा है कि इस मुलाकात में पुष्कर सिंह धामी ने अक्षय कुमार को राज्य का ब्रांड एंबेस्डर बनाने का प्रस्ताव दिया था। जिसे अक्षय कुमार ने स्वीकार कर लिया है और अब वह उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर के रूप में भी काम करेंगे।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...