Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ हरिद्वार में अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी का दस सूत्री एजेंडा रखा सामने, बीजेपी और कांग्रेस सरकार पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप
उत्तराखंड न्यूज़जनादेश 2022

हरिद्वार में अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी का दस सूत्री एजेंडा रखा सामने, बीजेपी और कांग्रेस सरकार पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप

आज दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हरिद्वार में एक प्रेस कांफ्रेंस की। जिसमें उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाये। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में राज्य बनने के बाद से कुछ भी नहीं हुआ है। आज उत्तराखंड जैसे पहले था वैसे ही आज भी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस की सरकारों में सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है।

केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के काम गिनाकर आम आदमी पार्टी के लिए उत्तराखंड की जनता से वोट मांगें। उनके हरिद्वार पहुंचने से आप कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि निशुल्क शिक्षा और निशुल्क स्वास्थ्य के साथ की घोषणाओं के चलते प्रदेश के हर परिवार को पांच साल में दस लाख का फायदा होगा। इसके बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी का एजेंडा भी सबके सामने रखा।

केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी एक ईमानादार सरकार दे सकती है आप हमको एक मौका देकर देखें। उन्होंने आम आदमी पार्टी का दस सूत्री एजेंडा सामने रखा। जिसमें भ्रष्टाचार को खत्म करने, 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने, हर घर को रोजगार, 18 साल से बड़ी महिला को 1000 रूपये देने, सरकारी स्कूलों को शानदार बनाया जाएगा, हर गांव में अच्छी सुविधाएं व मोहल्ला क्लीनिक बनाएंगे, हर गांव तक सड़कें बनवाएंगे, बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा कराएंगे और उत्तराखंड को हिंदुओं की आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे, पूर्व सैनिकों को सरकारी नौकरी देंगे, शहीद जवान के परिजनों को 1 करोड़ की सम्मान राशि देंगे।

आम आदमी पार्टी ने ट्यूट किया।

उत्तराखंड में आप के सीएम पद के उम्मीदवार कर्नल (सेवानिवृत) अजय कोठियाल ने कहा कि टिहरी डैम जो उत्तराखंड की जमीन पर बना है, उसका रेवेन्यू आज भी यूपी को मिलता है। 21 साल बाद भी बीजेपी और कांग्रेस उत्तराखंड की परिसंपत्तियां वापस नहीं दिलवा सके हैं। फ्री बिजली उत्तराखंड की जनता का हक है। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद इसे पूरा किया जायेगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...