फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने आज सीएम आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। अक्षय कुमार ने राज्य के युवाओं को प्रेरित करने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की और पुष्कर सिंह धामी को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
आजकल अक्षय कुमार उत्तराखंड में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं इस फिल्म की शूटिंग मसूरी और देहरादून में चल रही है और ये फिल्म तमिल फिल्म का रिमेक है। उन्होंने आज मुख्यमंत्री आवास में पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अक्षय कुमार को पहाड़ी टोपी पहनाई और फूल का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें केदारनाथ मंदिर और चार धाम का स्मृतिचिन्ह भी भेंट किया।
आज मुख्यमंत्री ने अक्षय कुमार से मिलने के बाद ट्वीट किया,
आज प्रख्यात अभिनेता, युवाओं के प्रेरणास्रोत और मेरे मित्र श्री अक्षय कुमार जी का मुख्यमंत्री आवास में स्वागत एवं अभिनन्दन किया।
अक्षय कुमार जी ने राज्य के युवाओं को प्रेरित करने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।@akshaykumar pic.twitter.com/KFkqe07rwY
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) February 7, 2022
उत्तराखंड में फिल्म की शूटिंग की अनेक संभावनाएं हैं और यहां पर फिल्मों की शूटिंग हो भी रही है। यहां पर फिल्मों के लिए ऐसे ऐसे डिस्टीनेशन है जिनको अभी तक पहचाना नहीं गया है। कहा जा रहा है कि इस मुलाकात में पुष्कर सिंह धामी ने अक्षय कुमार को राज्य का ब्रांड एंबेस्डर बनाने का प्रस्ताव दिया था। जिसे अक्षय कुमार ने स्वीकार कर लिया है और अब वह उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर के रूप में भी काम करेंगे।


Leave a comment