दुर्गम इलाकों के लिए तीन दिन पहले निकलेंगे पोलिंग दल, बर्फबारी वाले इलाकों में 766 मतदान केंद्र

दुर्गम इलाकों के लिए तीन दिन पहले निकलेंगे पोलिंग दल, बर्फबारी वाले इलाकों में 766 मतदान केंद्र

उत्तराखंड में बदरीनाथ विधानसभा का डुमक सड़क से सबसे ज्यादा दूरी पर स्थित मतदान केंद्र है। इसके लिए पोलिंग पार्टियों को 20 किलोमीटर का पैदल सफर तय करना होगा। दूरस्थ इलाकों के लिए 35 पोलिंग पार्टियां तीन दिन पहले रवाना हो जाएंगी।

उत्तराखंड में बर्फबारी का मौसम और दुर्गम इलाकों में चुनाव कराना आयोग के लिए चुनौतीपूर्ण काम है। हालांकि चुनाव आयोज ने 14 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए अपनी पूरी तैयारी कर ली है। उत्तराखंड में करीब 766 ऐसे मतदान केंद्र हैं, जो बर्फबारी से प्रभावित इलाकों में हैं। ऐसी जगह और बारिश या बर्फबारी मुश्किलें बढ़ा सकती है। पहाड़ों इलाकों में 9 और 10 को बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके बाद 14 तारीख तक मौसम साफ रहेगा। दूरस्थ और दुर्गम इलाकों के लिए पोलिंग पार्टियों को भी पहले ही रवाना किया जा रहा है। इन सभी जगहों के लिए पोलिंग दल 11 फरवरी को रवाना हो जाएगा।

उत्तराखंड की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया है कि आयोग ने आपात स्थिति के लिए दो हेलीकॉप्टर और एक एयर एंबुलैंस की मांग की है। एक हेलीकॉप्टर गढ़वाल और दूसरा कुमाऊं मंडल के लिए मांगा गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल 766 मतदान केंद्र बर्फबारी वाले इलाकों में हैं। नैनीताल जिले में 128, उत्तरकाशी में 113 और चमोली में 103 मतदान केंद्र ऐसे इलाकों में हैं, जहां बर्फबारी के कारण बड़ी चुनौतियां हैं। फिलहाल इन सभी मतदान केंद्रों तक जाने के लिए रास्ते खुले हैं।

उत्तराखंड में कई जगहें ऐसी हैं जहां लोग शीतकाल में दूसरे स्थानों पर चले जाते हैं। ऐसे इलाकों से 24 मतदान केंद्रों को भी मतदताओं के शीतकालीन प्रवास वाली जगहों पर शिफ्ट किया गया है। उत्तराखंड में बदरीनाथ विधानसभा का डुमक सड़क से सबसे ज्यादा दूरी पर स्थित मतदान केंद्र है। इसके लिए पोलिंग पार्टियों को 20 किलोमीटर का पैदल सफर तय करना होगा। दूरस्थ इलाकों के लिए 35 पोलिंग पार्टियां तीन दिन पहले रवाना हो जाएंगी।

कुल मतदाता 82,66,644

  • पुरुष 42,38,890
  • महिला 39,32,995
  • अन्य 288
  • सर्विस वोटर 94,471
  • कुल बूथ 11,697
  • माइग्रेट बूथ 24
  • 100 साल के वोटर 1,556
  • बर्फबारी प्रभावित 766

ढिकाला बूथ में सिर्फ 14 वोटर

खानपुर विधानसभा में नगला इमरती और जसपुर में गढ़ी नेगी में मतदाता संख्या के लिहाज से प्रदेश के सबसे बड़े मतदान केंद्र हैं, जहां प्रत्येक में सर्वाधिक 1248 मतदाता पंजीकृत हैं। जबकि सबसे छोटे कोटद्वार विधानसभा में ढिकाला बूथ में सिर्फ 14 मतदाता हैं।

युवा मतदाता लिखेंगे किस्मत

निर्वाचन आयोग के मुताबिक उत्तराखंड में इस बार कुल 82.66 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इसमें 39 साल तक के मतदाताओं की कुल संख्या 41,44,427 है। 30 से 39 आयु वर्ग में सर्वाधिक 22,27,383 मतदाता हैं।

अब तक 24 हजार वोट दर्ज

उत्तराखंड में अब तक 24,259 मतदाता पोस्टल बैलेट के जरिए अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। इसमें 11,129 निर्वाचन ड्यूटी वाले और 13,130 घर से मतदान वाले शामिल हैं। 5860 बूथ पर वेबकास्टिंग भी की जाएगी।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this