सबसे ऊंचे जंग के मैदान में योगाभ्यास

अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देश और दुनिया में योग की धूम मची है। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी की मुहिम में भारतीय सेना के जवान कैसे पीछे रह सकते हैं। अभी कुछ समय पहले ही पीएम मोदी सियाचिन बेस कैंप में सेना के जवानों

Yoga 1अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देश और दुनिया में योग की धूम मची है। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी की मुहिम में भारतीय सेना के जवान कैसे पीछे रह सकते हैं। अभी कुछ समय पहले ही पीएम मोदी सियाचिन बेस कैंप में सेना के जवानों के साथ दीवाली मनाकर गए थे। इसलिए जवानों में योग को लेकर खासा जोश है। सियाचिन में तैनात जवान पीएम मोदी के योग मिशन को नई ऊँचाइयों पर पहुंचा रहे हैं।

सियाचिन बेस कैंप तक पहुँचने के लिए हमनें अपना सफर लेह से शुरू किया। लेह से सड़क के रास्ते सियाचिन बेस कैंप तक पहुँचने का रास्ता काफी मुश्किलों से भरा है। लेह से सियाचिन बेस कैंप का रास्ता 230 किलोमीटर लम्बा है जो कि दुनिया के सबसे ऊँचे सड़क मार्ग खारदुंगला से होकर गुजरता है। पूरा रास्ता चार से पांच फीट बर्फ से ढ़का है। साथ ही रास्ते में ऊँचे पहाड़ से होकर ये सड़क 12 Yoga 2हजार फीट पर मौजूद सियाचिन बेस कैंप पहुँचती है। सियाचिन का इलाका भारत के लिए सामरिक नजरिये से काफी अहम् है। सियाचिन की 45 से ज्यादा ऊँची चोटियों पर भारतीय सेना का कब्जा है। 1970 से लेकर 1988 तक भारतीय  ने पाकिस्तान के साथ सियाचिन पर अपना दबदबा कायम करने के लिए काफी संघर्ष किया। आज भारतीय सेना सियाचिन में मौसम के जानलेवा हालात के बीच अपना दबदबा बनाये हुए है। 2003 से सियाचिन में संघर्ष विराम लागू है।

Yoga 4एक रात सियाचिन बेस कैम्प में बिताने के बाद सुबह 7 बजे सूरज की पहली किरण के साथ सेना की अलग अलग यूनिट के 924 जवान और अफसर योग अभ्यास के लिए तैयार हैं। सभी ने सियाचिन की खास सफेद ड्रेस पहन रखी है। योग अभ्यास कराने के लिए योग प्रशिक्षक मौजूद हैं। बेस कैंप कमांडर कर्नल वी हरिहरन ने बताया कि सियाचिन में तैनात सैनिकों को काफी लम्बे समय से योग सिखाया जा रहा है और इसका काफी फायदा भी हो रहा है। योग अभ्यास में सूर्य नमस्कार को लेकर भले ही देश में हिन्दू-मुस्लिम की राजनीति हो रही हो लेकिन सियाचिन में हिंदू, मुसलमान, सिख और ईसाई हर जवान बिना विवाद के एक साथ योग अभ्यास कर रहा है।

दुनिया के सबसे ऊँचे और मुश्किल युद्ध क्षेत्र सियाचिन में ऑक्सीजन की भारी कमी है। बर्फीले और जानलेवा हालात के बीच यहाँ तैनात जवान दुश्मन की गोली से ज्यादा मौसम की मार झेलता है। ऐसे में योग अभ्यास इन जवानों के लिए काफी फायेदमंद साबित हो रहा है। सियाचिन में मुश्किल हालात के बीच देश की सरहद की निगरानी कर रहे जवानों के लिए योग अभ्यास उनकी ड्यूटी का एक हिस्सा है। और जब योग आज सारे देश और प्रधानमंत्री मोदी का मिशन बन गया है तो जवान दोगुने जोश के साथ सियाचिन में योग कर रहे हैं।

– मनजीत नेगी, सियाचिन बेस कैंप

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this