आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जगजीतपुर में निर्माणाधीन मेडिकल कालेज और अस्पताल का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्य में लगे अधिकारियों से बातचीत की और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि काम को करते समय कार्यों में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाये।
मुख्यमंत्री ने अपने ट्यूट में लिखा,
आज हरिद्वार के जगजीतपुर में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता के मानकों के अनुरूप निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
इस दौरान मेरे साथ कैबिनेट मंत्री श्री @yatishwaranand जी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जयपाल सिंह जी उपस्थित रहे। pic.twitter.com/arcNhRpEeo
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) February 21, 2022
हरिद्वार के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि अगस्त 2023 तक मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है। 2024 तक यह पूरी तरह से अस्तित्व में आ जाएगा। उन्होंने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार आ रही है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, सीएमओ डाक्टर खगेंद्र सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष डा जयपाल सिंह चौहान, पूर्व महापौर मनोज गर्ग आदि मौजूद रहे।


Leave a comment