Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून क्या नीबू पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के बीच मिठास घोल पायेगी
देहरादून

क्या नीबू पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के बीच मिठास घोल पायेगी

उत्तराखंड विधानसभा के चुनाव परिणाम भले ही 10 मार्च आयेंगे लेकिन सभी राजनीतिक दल अपनी सरकार बनाने के लिए अभी से जमीन तैयार करने लग गये हैं। इसी बहाने कांग्रेस नेताओं ने देहरादून में एकजुटता दिखाते हुए नींबू सन्नी पार्टी का आयोजन किया। इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया।

कांग्रेस कार्यालय, देहरादून में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की वोटिंग संपन्न होने के पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ता साथियों के सम्मान में नींबू-सन्नी पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागणों और पदाधिकारियों सहित कांग्रेस कार्यकर्ता, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के युवा साथियों ने नींबू सन्नी, माल्टा, मूंगफली, गुड़ ,कीनू, जलेबी, अमरूद आदि चीजों का स्वाद लिया।

अभी कुछ दिन पहले हरीश रावत का एक बयान आया था जिसमें उन्होंने कहा कि वह अपनी सोच के अनुसार नया उत्तराखंड बनाना चाहते हैं, इसलिए वह किसी भी बात पर समझौता नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा था कि अब उनकी उम्र ऐसी नहीं रह गई है कि वह कुछ और सोचें। हरीश रावत या तो मुख्यमंत्री हो सकता है या घर बैठ जाएं। उन्होंने कहा कि वह इस समय अपनी सोच के लिए कोई समझौता नहीं कर सकते हैं।

उनके इस बयान से कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वह इस बात से सहमत नहीं हैं और चुनाव परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री का फैसला विधायक और कांग्रेस आलाकमान द्वारा जो भी नाम तय किया जायेगा वह मान्य होगा।

कुछ दिन पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह ने एक साक्षात्कार में कहा था कि उत्तराखंड में गैस का सिलिंडर आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को 500 रूपये में दिया जायेगा। जबकि पहले कांग्रेस ने घोषणा की थी कि हम उत्तराखंड में हर परिवार को गैस का सिलिंडर 500 रूपये में देंगे। क्या चुनाव परिणाम आने से पहले ही कांग्रेस पार्टी अपने वायदे से मुकर रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के बीच कई मुद्दों को लेकर सहमति नहीं बनती है। अब तो यह समय ही बता पायेगा कि हरीश रावत और प्रीतम सिंह के रिश्तों में आई खटास नीबू पार्टी दूर कर पायेगी या नहीं।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...