Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ सियाचिन ग्लेशियर में लैंड स्लाइडिंग के दौरान टिहरी गढ़वाल का जवान शहीद
उत्तराखंड न्यूज़हमारी फ़ौज

सियाचिन ग्लेशियर में लैंड स्लाइडिंग के दौरान टिहरी गढ़वाल का जवान शहीद

सियाचिन ग्लेशियर में लैंड स्लाइडिंग होने से कान्हरवाला भानियावाला निवासी 325 लाइट एडी हवलदार जगेंद्र सिंह चौहान शहीद हो गए। शहीद का पार्थिव शरीर कल शाम तक देहरादून पहुंचने की उम्मीद है। जैसे ही उनके गांव में शहीद होने की खबर मिली पूरे गांव में शोक की लहर है।

हवलदार जगेंद्र सिंह चौहान के पिता राजेंद्र सिंह चौहान सूबेदार मेजर के पद से सेवानिवृत्त हुए है। कमांडर मेजर पॉल ने उनको बताया कि शहीद जगेंद्र सिंह चौहान सियाचिन ग्लेशियर में तैनात थे और लैंड स्लाइडिंग के दौरान वह घायल हो गये थे और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था।

जगेंद्र सिंह चौहान के घर वालों ने बताया कि वह 25 फरवरी को घर आने वाले थे। इससे पहले ही उनके शहीद होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही उनकी माता विमला चौहान और पत्नी किरन चौहान गहरे सदमे में हैं। शहीद जगेंद्र सिंह मूलरूप से भनस्वाड़ी, थत्यूड़ ब्लॉक, टिहरी गढ़वाल के निवासी निवासी थे और 2007 से कान्हरवाला भानियावाला में निवास कर रहे थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जगेंद्र सिंह चौहान के शहीद होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भले ही वह मां भारती की सेवा करते हुए वह शहीद हो गये लेकिन वह सदा हमारी स्मृतियों में जीवित रहेंगे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...