उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत) ने सुबह 10ः00 बजे राजभवन में विधान सभा के नव निर्वाचित वरिष्ठ सदस्य बंशीधर भगत को प्रोटेम स्पीकर के पद की शपथ दिलाई। उसके बाद 11 बजे प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने पांचवीं विधानसभा में नवनिर्वाचित सभी विधायक को विधानसभा भवन में शपथ दिलाई।
इसके बाद कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बंशीधर भगत को प्रोटेम स्पीकर बनाये जाने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) द्वारा मेरे वरिष्ठ सहयोगी बंशीधर भगत को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाए जाने पर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं।
इसके बाद 11 बजे प्रोटैम स्पीकर बंशीधर भगत ने पांचवीं विधानसभा में नवनिर्वाचित सभी विधायक को विधानसभा भवन में शपथ दिलाई। सबसे पहले विधायक अनुपमा रावत को शपथ दिलाई। इस बार विधायकों ने संस्कृत और गढ़वाली में भी शपथ ली। विधायक ऋतु खंडूरी ने संस्कृत में तथा किशोर उपाध्याय ने गढ़वाली में शपथ ली। इसके अलावा कई अन्य विधायकों ने भी शपथ ली।
इसके बाद कार्यवाहक मुख्यमंत्री ने विधानसभा में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शपथ लेने वाले सभी नवनिर्वाचित विधायकों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मैं आशा करता हूं कि आप सभी पूरे समर्पण के साथ प्रदेशवासियों के सपनों को साकार करने और जन आकांक्षाओं को पूर्ण करने की दिशा में कार्य करेंगे।


Leave a comment