Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड के नवनिर्वाचित विधायकों ने ली शपथ, कुछ समय बाद सीएम के नाम का ऐलान
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

उत्तराखंड के नवनिर्वाचित विधायकों ने ली शपथ, कुछ समय बाद सीएम के नाम का ऐलान

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत) ने सुबह 10ः00 बजे राजभवन में विधान सभा के नव निर्वाचित वरिष्ठ सदस्य बंशीधर भगत को प्रोटेम स्पीकर के पद की शपथ दिलाई। इसके बाद 11 बजे प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने पांचवीं विधानसभा में नवनिर्वाचित सभी विधायक को विधानसभा भवन में शपथ दिलाना शुरू किया।

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत) ने सुबह 10ः00 बजे राजभवन में विधान सभा के नव निर्वाचित वरिष्ठ सदस्य बंशीधर भगत को प्रोटेम स्पीकर के पद की शपथ दिलाई। उसके बाद 11 बजे प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने पांचवीं विधानसभा में नवनिर्वाचित सभी विधायक को विधानसभा भवन में शपथ दिलाई।

 

इसके बाद कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बंशीधर भगत को प्रोटेम स्पीकर बनाये जाने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) द्वारा मेरे वरिष्ठ सहयोगी बंशीधर भगत को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाए जाने पर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं।

इसके बाद 11 बजे प्रोटैम स्पीकर बंशीधर भगत ने पांचवीं विधानसभा में नवनिर्वाचित सभी विधायक को विधानसभा भवन में शपथ दिलाई। सबसे पहले विधायक अनुपमा रावत को शपथ दिलाई। इस बार विधायकों ने संस्कृत और गढ़वाली में भी शपथ ली। विधायक ऋतु खंडूरी ने संस्कृत में तथा किशोर उपाध्याय ने गढ़वाली में शपथ ली। इसके अलावा कई अन्य विधायकों ने भी शपथ ली।

इसके बाद कार्यवाहक मुख्यमंत्री ने विधानसभा में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शपथ लेने वाले सभी नवनिर्वाचित विधायकों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मैं आशा करता हूं कि आप सभी पूरे समर्पण के साथ प्रदेशवासियों के सपनों को साकार करने और जन आकांक्षाओं को पूर्ण करने की दिशा में कार्य करेंगे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...