Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ सीएम धामी बोले, पीएम मोदी के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश की जनता ने मिथक तोड़कर रचा इतिहास
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

सीएम धामी बोले, पीएम मोदी के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश की जनता ने मिथक तोड़कर रचा इतिहास

धर्मपुर विधानसभा के टर्नर रोड क्लेमटाउन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री धामी ने बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों का आभार जताते हुए कहा कि हमारी सरकार प्रदेश की जनता से किए गए वादों को जल्द धरातल पर उतारेगी। राज्य के सभी क्षेत्रों का समग्र विकास हमारी प्रतिबद्धता रहेगी।

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में विकास की दृष्टि से प्रदेश के आने वाले 5 साल स्वर्णिम वर्ष होंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखंड का दशक बताया है। राज्य को विकास की दृष्टि से राजत जयन्ती वर्ष में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिये हम प्रतिबद्ध है।

सीएम धामी ने कहा कि हमारी सरकार “विकल्प रहित संकल्प“ के ध्येय वाक्य पर काम कर रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि जो घोषणा पूर्व में की गई हैं, उनका शासनादेश भी जारी हो।

मुख्यमंत्री ने कहा देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस वे पर तेजी से कार्य चल रहा है जल्द ही निर्माण कार्य पूरा होगा, जिससे देहरादून से दिल्ली की दूरी महज ढाई घंटे की रह जाएगी। उन्होंने कहा देहरादून हवाई अड्डे को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के हवाई अड्डे के रूप में विकसित किया गया है। उन्होंने कहा आज केंद्र सरकार के सहयोग से दुर्गम इलाकों में रोड पहुंचाई जा रही है, उन्होंने कहा इस दौरान जहां रोड पहुंचाना संभव नहीं है वहां पर पर्वतमाल योजना के तहत रोपवे पर कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर क्षेत्र में कार्य सुचारू रूप से चले। उन्होंने कहा इस दौरान कोई परिवार भूखा नहीं रहा। उन्होंने कहा जनता जनार्दन के आशीर्वाद से उन्हें जनता की सेवा करने का पुनः मौका मिला है। उन्होंने कहा हमारे वादे के अनुसार हम यूनिफॉर्म सिविल कोड जल्द ही उत्तराखंड में लागू करेंगे। तथा माताओं तथा बहिनों को 1 वर्ष में 3 मुफ्त सिलेंडर देने पर कार्य करेगी। इस कार्यक्रम में विधायक विनोद चमोली एवं मेयर सुनील उनियाल गामा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...