Home उत्तराखंड न्यूज़ हनुमान जन्मोत्सव पर लौह सिद्ध वनवासी हनुमान मंदिर में सुंदर कांड का आयोजन
उत्तराखंड न्यूज़पौड़ी गढ़वाल

हनुमान जन्मोत्सव पर लौह सिद्ध वनवासी हनुमान मंदिर में सुंदर कांड का आयोजन

पूरे देश में हनुमान जन्मोत्सव पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। देश के कोने-कोने में हनुमान मंदिरों में सुंदर कांड के पाठ का आयोजन किया जा रहा है। देश भर के सभी मंदिरों में भक्तजनों का तांता लगा हुआ है। इस पावन अवसर पर स्वर्गीय सीडीएस जनरल बिपिन रावत एवं श्रीमती मधुलिका रावत की पुण्य स्मृति में यमकेश्वर के तल्ला बनास में लौह सिद्ध वनवासी हनुमान मंदिर में सुंदर कांड के पाठ का आयोजन किया गया।

पूरे देश में हनुमान जन्मोत्सव पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। देश के कोने-कोने में हनुमान मंदिरों में सुंदर कांड के पाठ का आयोजन किया जा रहा है। देश भर के सभी मंदिरों में भक्तजनों का तांता लगा हुआ है। इस पावन अवसर पर स्वर्गीय सीडीएस जनरल बिपिन रावत एवं श्रीमती मधुलिका रावत की पुण्य स्मृति में यमकेश्वर के तल्ला बनास में लौह सिद्ध वनवासी हनुमान मंदिर में सुंदर कांड के पाठ का आयोजन किया गया।

सुंदर कांड का पाठ प्रातः 10 बजे से प्रारम्भ किया गया और इसके बाद 12 बजे हवन किया गया। उसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर आसपास के गांवों से लेकर ऋषिकेश और देहरादून से श्रद्धालु यहां पहुंचे थे।

इस अवसर पर कार्यक्रम की आयोजक चेतना नेगी ने बताया कि 14 अप्रैल को स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत और मधुलिका रावत की शादी की शालगिरह भी थी जो कि पिछले साल एक हैलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गए थे, उनकी पुण्य स्मृति में इस सुंदर कांड का पाठ का आयोजन किया गया है।

देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत और मधुलिका रावत भले ही हमारे बीच नहीं हैं लेकिन वह हमेशा हमारे दिलों में बसे रहेंगे। जनरल बिपिन रावत हमारे उत्तराखंड की शान थे और उनके मार्गदर्शन में हमारी सेना स्वदेशी हथियारों के क्षेत्र में एक नया मुकाम हासिल कर रही थी।

 

कार्यक्रम में राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई), करनाल के निदेशक डा. मनमोहन सिंह चौहान, आजतक के संपादक मनजीत नेगी, आलम सिंह नेगी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे। हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर लोगों ने हनुमान जी से प्रार्थना की कि सभी श्रद्धालुओं के प्रति अपनी सुख, समृद्धि बनाये रखे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

पौड़ी में ARTO की बड़ी कार्रवाई, ऐप से बुक की बाइक तो खुली पोल; दो निजी बाइकें सीज

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में ऐप आधारित राइड सर्विस के जरिए निजी...