उत्तराखंड में कोविड के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं, देहरादून के जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) ने बुधवार 27 अप्रैल से फेस मास्क पहनने को लेकर नए निर्देश जारी किए। शहर ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने वालों के लिए ₹500 जुर्माना लगाया है।

राजधानी देहरादून के साथ-साथ जिले में कोविड -19 संक्रमण की बढ़ती संख्या को देखते हुए, जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने निर्देश दिया है की शहर में बिना मास्क के बाहर आने वालों से ₹500 का जुर्माना वसूला जाए।
कई अन्य राज्यों और शहरों ने देश में कोविड के मामलों के बढ़ने के साथ ही मास्क अनिवार्य कर दिया है।


Leave a comment