Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ राजधानी देहरादून में चेन स्नेचिंग की वारदातों पर डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

राजधानी देहरादून में चेन स्नेचिंग की वारदातों पर डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

एक ही दिन में देहरादून में चेन स्नेचिंग की 6 वारदातों पर उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने नाराजगी जताई है । इन वारदातों पर कड़ाई से निपटने के लिए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय तलब कर घटनाओं के अनावरण हेतु की जा रही कार्यवाही की जानकारी ली।

डीजीपी ने पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा फ्लैश की गयी चेन स्नेचिंग के अलर्ट पर सम्बन्धित SHO, चौकी प्रभारी, चीता पुलिस, पेट्रोल पार्टी के रिस्पॉन्स टाइम को चेक कर सम्बन्धित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने घटना के शीघ्र अनावरण करने हेतु टीमों का गठन करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था- वी मुरूगेशन, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र- करन सिंह नगन्याल, पुलिस उप महनिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून- जन्मेजय खंडूरी, पुलिस अधीक्षक, क्राईम देहरादून- विशाखा अशोक, पुलिस अधीक्षक, नगर- सरिता डोभाल उपस्थित रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...