Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ यदि आप इस बार केदारनाथ आ रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है
उत्तराखंड न्यूज़पर्यटन समाचाररुद्रप्रयाग

यदि आप इस बार केदारनाथ आ रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है

केदारनाथ

रुद्रप्रयाग: 2013 में आई आपदा के बाद चारधाम को 2020-2021 कोविड महामारी ने मायूस कर दिया था । लगभग दो वर्ष बाद 6 मई से पुनः शुरू हो रही केदारनाथ धाम की यात्रा को लेकर भक्तों और क्षेत्रीय व्यापारियों में जबरदस्त उत्साह है।

केदारनाथ

वहीं सोनप्रयाग के सीतापुर पार्किंग के नज़दीक फुलवारी रिसोर्ट आजकल चर्चा में है । 14 लक्ज़री टेंटों वाला यह रिसोर्ट तीर्थ यात्रियों को पहाड़ी सभ्यता और पर्यावरण के नज़दीक लाने के लिए बनाया है। फुलवारी रिसोर्ट केदारनाथ धाम की पार्किंग के काफी नजदीक होने के बावजूद शांति और प्रकृति के बीच में समाये हुए है । और यहां पर ठहरने की सुविधाएं व शुद्ध वातावरण की वजह से यह रिसोर्ट यात्रियों के लिए अनुकूल जगह साबित होगा।

केदारनाथ

फुलवारी रिसोर्ट के संस्थापक मनोज सेमवाल ने हिलमेल से बातचीत में बताया की भी इस बार की केदारनाथ यात्रा को लेकर क्षेत्र की जनता में काफी उम्मीदें है। उन्हीने बताया की फुलवारी रिसोर्ट में ठहरने वाले यात्रियों को शुद्ध पहाड़ी खाना मिलेगा। यदि आप सीतापुर (सोनप्रयाग) में जाम में फसे हैं तो उनकी टीम गाड़ी में खाना, पानी और दुस्तबिन मुहैया कराएगी।

केदारनाथ

फुलवारी रिसोर्ट में 2 लोगो के लिए 1 दिन के ठहरने का किराया सिर्फ 5000 है जिसमे उन्हें रात्रि भोजन और सुबह नाश्ता उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़े: सोनप्रयाग का ‘पहाड़ी किचन’ यानी आर्गेनिक उत्पादों से बने खाने का जायका

पुलवारी रिसोर्ट के संस्थापक मनोज सेमवाल ने ही 2019 में सोनोरायग पार्किंग के नज़दीक पहाड़ी किचन की थी। जिसमे उनको ज़बरदस्त रिस्पांस मिला था। मनोज सेमवाल बताते है “हम पिछले कई वर्षों से केदार घाटी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

“लोग हमें यहां जानते हैं और आए दिन बहुत से युवा हमारे पास रोजगार के लिए आते हैं। अब महादेव के आशीर्वाद से यात्रा दोबारा शुरू हो रही है तो हमारा मकसद रहेगा की दुनिया भर से आए यात्री पहाड़ी स्वाद और यहां की मेहमान नवाजी से प्रेरित होकर जाएं जिससे उत्तराखंड का नाम रोशन होगा |”

आप भी फुलवारी रेसोर्ट में बुकिंग करा सकते हैं, यहां संपर्क करें  +918267013792 , +918266013792

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles