Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के गांव पंचुर में
उत्तराखंड न्यूज़पौड़ी गढ़वाल

कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के गांव पंचुर में

प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मा. डॉ. धन सिंह रावत ने आज यमकेश्वर विकासखण्ड के अंतर्गत महायोगी गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उत्तराखंड माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में बैठक ली।

धन सिंह पंचूर

उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को समुचित व्यवस्था जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने कहा कि आयोजित कार्यक्रम में लोगों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था करें। उन्होंने महाविद्यालय की छात्राओं से मुलाकात कर पठन-पाठन की जानकारी ली।

आयोजित बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री धन अंग, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पैतृक गांव पंचूर पहुंचे। यमकेश्वर विधानसभा के अन्तर्गत प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मा. मंत्री ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

धन सिंह

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल में शौचालय, विधुत, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाएं पूर्व में ही पूर्ण करना सुनिश्चित करें। कहा कि लोगों को आने-जाने हेतु अलग-अलग रास्ते बनाये, जिससे  आम जनमानस को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि अतिथियों के लिए भव्य व सुन्दर मंच बनाये।

मा. मंत्री ने उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री के पैतृक गांव पंचूर पहुंचकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना, साथ ही उन्होंने उनके परिजनों से मुलाकात भी की।

 

इस दौरान जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण निर्माण कोटद्वार को निर्देशित किया कि प्रस्तावित कार्यक्रम हेतु पूर्ण व्यवस्थाएं पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया कि महाविद्यालय में जाने वाले मार्ग का सुधारीकरण तथा शौचालय में जाने वाले मार्ग को बेहतर बनाना सुनिश्चित करे।

इस अवसर पर यमकेश्वर विधायक रेणु बिष्ट, जिलाध्यक्ष भाजपा संपत सिंह रावत, एसएसपी यशवंत सिंह चौहान, तहसीलदार मनजीत सिंह, मण्डल अध्यक्ष पौखाल विनय चन्दोला, महामंत्री संजय रावत, उपाध्यक्ष प्रकाश चन्द लखेड़ा सहित मानेंद्र सिंह, महेंद्र व अन्य उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...