Friday , 4 September 2026
Home अतुल्य उत्तराखंड उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2022: कपाट खुलने का कार्यक्रम जारी, अब नहीं कराना होगा कोरोना टेस्ट
अतुल्य उत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपर्यटन समाचार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2022: कपाट खुलने का कार्यक्रम जारी, अब नहीं कराना होगा कोरोना टेस्ट

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2022: कपाट खुलने का कार्यक्रम जारी, अब नहीं कराना होगा कोरोना टेस्ट

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2022: कपाट खुलने का कार्यक्रम जारी, और अब नहीं करना होगा कोरोना टेस्ट | चार धाम यात्रा 2022 कपाट खुलने हेतु देव डोलियों का धामों के लिए प्रस्थान कार्यक्रम इस तरह रहेगा |

श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने का कार्यक्रम 

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जानकारी देते हुए बताया है कि श्री केदारनाथ धाम कपाट 6 मई शुक्रवार समय प्रात: 6.15 पर खुलेंगे

भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली के प्रस्थान का कार्यक्रम के अंतर्गतभैरव पूजा 1 मई रविवार है। भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली धाम प्रस्थान‌ 2 मई सोमवार प्रात: 9 बजे होगा 2 मई प्रथम पडाव श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी प्रवास रहेगा, 3 मई मंगलवार गुप्तकाशी से 8 बजे प्रात: फाटा प्रस्थान एवं प्रवास रहेगा।

4 मई बुधवार फाटा से प्रात: 8 बजे श्री गौरामाई मंदिर गौरीकुंड प्रस्थान एवं प्रवास गौरीकुंड रहेगा। 5 मई बृहस्पतिवार गौरीकुंड से प्रात: 6 बजे भगवान की पंचमुखी डोली गौरीकुंड से श्री केदारनाथ धाम प्रस्थान करेगी। 6 मई शुक्रवार प्रात: 6 बजकर 15 मिनट पर श्री केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खुलेंगे।

श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने का कार्यक्रम 

मीडिया प्रभारी ने बताया कि श्री बदरीनाथ धाम कपाट 8 मई रविवार समय : 6 बजकर 25 मिनट पर खुले़गे
श्री बदरीविशाल देवडोली प्रस्थान कार्यक्रम के अंतर्गत 6 मई शुक्रवार प्रात:9 बजे श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ से आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी एवं तेलकलश गाडू घड़ा सहित श्री बदरीनाथ धाम के रावल जी योगध्यान बदरी प्रस्थान एवं प्रवास पांडुकेश्वर रहेगा तथा 7 मई शनिवार प्रात: योग बदरी पांडुकेश्वर से आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी, रावल जी सहित देवताओं के खजांची श्री कुबेर जी एवं भगवान के सखा उद्धव जी, गाडू घड़ा तेल कलश श्री बदरीनाथ धाम को पांडुकेश्वर से प्रात: 9 बजे श्री बदरीनाथ धाम को प्रस्थान करेंगे तथा बदरीनाथ धाम पहुंचेगे तथा 8 मई प्रात: 6 बजकर 25 मिनट पर शीतकाल हेतु श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे।

श्री गंगोत्री धाम के कपाट खुलने का कार्यक्रम 

मंदिर समिति ग़गोत्री एवं मंदिर समिति यमुनोत्री से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि 3 मई मंगलवार दोपहर 11.15 बजे पूर्वाह्न है।

श्री यमनोत्री  धाम के कपाट खुलने का कार्यक्रम 

श्री यमुनोत्री धाम कपाट खुलने की तिथि 3 मई मंगलवार अपराह्न दिन 12.15 बजे है यमुना जी की डोली 3 मई प्रात: शीतकालीन गद्दी स्थल खुशीमठ(खरसाली) से प्रस्थान करेगी‌ ।

पवित्र हेमकुंड साहिब एवं श्री लोकपाल तीर्थ के कपाट रविवार 22 मई को को खुलेंगे।

नहीं करना  होगा कोरोना टेस्ट 

उत्तराखण्ड में बाहर से आने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं की कोविड जांच को लेकर भ्रम की स्थिति दूर करने के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मुख्य सचिव डाॅ एसएस संधु ने संबंधित अधिकारियों की बैठक ली।

बैठक में मुख्य सचिव ने चारधाम यात्रा के सफल संचालन के लिये निर्देश दिए कि अग्रिम आदेशों तक यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को राज्य की सीमा पर होने वाली असुविधा एवं भीड से बचाव करने के दृष्टिगत कोविड-19 टेस्टिंग वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट एवं अन्य किसी भी प्रकार की चेकिंग की अनिवार्यता नहीं है।

सभी यात्री एवं श्रद्धालुओं को उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा हेतु पर्यटन विभाग द्वारा संचालित पोर्टल पर पूर्व की भांति पंजीकरण करना अनिवार्य है। शासन एवं प्रशासन स्तर पर स्थिति का निरन्तर अनुश्रवण किया जाए।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...