Friday , 4 September 2026
Home ताज़ा ख़बर गंगा सप्तमी के पावन मौके पर हरकी पैड़ी में सीएम धामी ने की पूजा अर्चना
ताज़ा ख़बरहरिद्वार

गंगा सप्तमी के पावन मौके पर हरकी पैड़ी में सीएम धामी ने की पूजा अर्चना

भारत में गंगा मैया का जन्मोत्सव वैशाख शुक्ल पक्ष की सप्तमी के दिन मनाया जाता है। गंगा जन्मोत्सव पुष्य नक्षत्र और अमृत सिद्ध योग में मनाया जाता है। इस दिन माता गंगा ब्रह्म लोक से ब्रह्मा जी के कमण्डल से निकलकर, भगवान विष्णु जी के चरणों को धोती हुई, भगवान आशुतोष की जटाओं में आई थी।

इस पावन अवसर के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरकी पैड़ी पर श्रीगंगा सभा द्वारा गंगा सप्तमी के शुभ अवसर पर अयोजित गंगा मैया जन्मोत्सव में प्रतिभाग किया। उन्होंने वहां पहुंचकर मां गंगा की पूजा-अर्चना की एवं मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली के लिये मां गंगा से प्रार्थना की। इस अवसर पर उनकी पत्नी भी उनके साथ मौजूद थी।

हरकी पैड़ी में श्रद्धालुओं का भारी हुजूम भी मौजूद था सब लोगों ने मां गंगा की पूजा अर्चना की और मां गंगा का आशीर्वाद लिया।

इस मौके पर जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ योगेन्द्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी पलएल शाह, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चैहान, मीडिया प्रभारी लव शर्मा, गंगा सभा अध्यक्ष प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, पुजारी अमित शास्त्री सहित सम्बन्धित अधिकारीगण एवं पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles