Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड के लाल लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी ने बढ़ाया देश का मान, उनके चयन से प्रदेश में हर्ष
उत्तराखंड न्यूज़चंपावतताज़ा ख़बरफ़ौज

उत्तराखंड के लाल लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी ने बढ़ाया देश का मान, उनके चयन से प्रदेश में हर्ष

उत्तराखंड के लाल लेफ्टिनेंट गजेंद्र जोशी ने बढ़ाया देश का मान, उनके चयन से प्रदेश में हर्ष का माहोल

लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी ने आज भारतीय सेना की स्ट्राइक-वन कोर (Strike One Core) की कमान संभाली। जनरल ऑफिसर कमांडिंग के रूप में कमान संभालने पर, उन्होंने सभी रैंकों को उत्साह के साथ काम करना जारी रखने का आह्वान किया। 

उत्तराखंड के लाल लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी ने बढ़ाया देश का मान, उनके चयन से प्रदेश में हर्ष का माहोल |

लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी ने आज भारतीय सेना की स्ट्राइक-वन कोर (Strike One Core) की कमान संभाली। जनरल ऑफिसर कमांडिंग के रूप में कमान संभालने पर, उन्होंने सभी रैंकों को उत्साह के साथ काम करना जारी रखने का आह्वान किया। 

चम्पावत जनपद के लडोली गांव के रहने वाले लेफ्टिनेंट जनरल जोशी 19 दिसंबर 1987 में आइएमए से कमीशन से भर्ती हुए। एनडीए खड़क्सवाला में इंस्ट्रक्टर पद पर रहने के साथ ही उन्होंने कई ऑपरेशन को कमांड किया। इसमें मुख्य रूप से श्रीलंका में ऑपरेशन पवन, असम व मणिपुर में ऑपरेशन रायनू व हिमपात, जम्मू कश्मीर में ऑपरेशन रक्षक को लीड किया। जम्मू कश्मीर में राष्ट्रीय बटालियन को कमांड करने के लिए उन्हें सेना मेडल से सम्मानित किया गया।

जानकारी अनुसार लेफ्टिनेंट जनरल जोशी (55) का पूरा परिवार आर्मी से ताल्लुक रखता है।  उनके पिता आनंद बल्लभ जोशी सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट पद से रिटायर्ड है। ससुर भुवन चंद्र पांडेय भी आर्मी में ऑफिसर पद से रिटायर्ड हैं। लेफ्टिनेंट जनरल जोशी के छोटे  बेटे आयुष जम्मू कश्मीर में लेफ्टिनेंट पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्नी रीता जोशी भी आर्मी स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्य कर रही है। पूरा परिवार आर्मी से जुड़ा है। सभी में देश सेवा का जुनून है। उनके चयन से परिवार में खुशी का माहौल है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...