Home उत्तराखंड न्यूज़ सीएम धामी ने चंपावत उपचुनाव के लिए अपना नामाकन भरा, भाजपा के कई दिग्गज रहे मौजूद
उत्तराखंड न्यूज़चंपावतजनादेश 2022

सीएम धामी ने चंपावत उपचुनाव के लिए अपना नामाकन भरा, भाजपा के कई दिग्गज रहे मौजूद

चंपावत में होने वाले उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपना नामांकन दाखिल कर लिया। सीएम धामी ने जब नामांकन भरा तो उस समय कार्यकर्ताओं में जबर्दश्त जोश देखने को मिला है।

चंपावत में होने वाले उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपना नामांकन दाखिल कर लिया। सीएम धामी ने जब नामांकन भरा तो उस समय कार्यकर्ताओं में जबर्दश्त जोश देखने को मिला है।

आज सुबह नामांकन से पहले सीएम धामी ने पत्नी गीता धामी के साथ चकरपुर बनखंडी महादेव शिव मंदिर खटीमा में पूजा अर्चना की। फिर नामांकन दाखिल करने के बाद मुख्यमंत्री गोल्ज्यू भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंचे।

चम्पावत विधानसभा उपचुनाव के नामांकन हेतु बनबसा से चम्पावत जाते हुए बनबसा, टनकपुर, अमोड़ी, स्वाला, धौन, बनलेख आदि स्थानों पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं देवतुल्य जनता, कर्मठ कार्यकर्ताओं के अपार स्नेह और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

इस अवसर पर उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कई दिग्गज नेता पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं अनेक धार्मिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों को समेटे हुए चम्पावत की पवित्र भूमि को नमन करता हूं। हम सहभागिता के साथ क्षेत्र के विभिन्न स्थानों को विकसित कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ते हुए विकास के नए आयाम स्थापित करेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत तहसील में नामांकन पत्र भरा। इस असवर पर उनके साथ पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी मौजदू थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...