Friday , 4 September 2026
Home अतुल्य उत्तराखंड चारधाम यात्रा में पहुंचे दो लाख से ज्यादा श्रद्धालु
अतुल्य उत्तराखंडदेहरादून

चारधाम यात्रा में पहुंचे दो लाख से ज्यादा श्रद्धालु

राज्य सरकार ने चारों धामों में प्रतिदिन तीर्थयात्रियों की अधिकतम संख्या को एक-एक हजार बढ़ा दिया है। अब एक दिन में केदारनाथ में 13 हजार, बदरीनाथ में 16 हजार, गंगोत्री में आठ हजार और यमुनोत्री में पांच हजार यात्री दर्शन कर सकेंगे।

सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर यात्रा सीजन के पहले 45 दिन के लिए सरकार ने यह व्यवस्था की है। इस संबंध में सरकार के पहले शासनादेश में संशोधन कर नया शासनादेश जारी किया गया है। प्रशासन के अनुसार तीर्थयात्रियों की सुविधा को देखते हुए यह संख्या निर्धारित की गई है।

चारधाम यात्रा शुरू होते ही अभी तक सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किये अभी तक 77,656 तीर्थयात्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं। इस बार चारधाम यात्रा में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों का एक नया रिकॉर्ड बन सकता है। पिछले एक हफ्ते के अंदर ही दो लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में दर्शन किए हैं। जबकि अभी तक 10 लाख से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण कराया है।

पिछले दो साल से कोराना महामारी के कारण श्रद्धालु तीर्थयात्रा नहीं कर पाये थे इस साल चारों धामों के कपाट खुलते ही चारधाम यात्रा पूरी क्षमता के साथ शुरू हो गई है। चारों धामों के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं में भारी जोश और उत्साह है। पहले दिन से ही केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि देखी जा रही है।

यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। उम्मीद से ज्यादा भीड़ होने के कारण श्रद्धालुओं को कई स्थानों पर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इसके बावजूद भी श्रद्धालु भारी संख्या में चारधाम यात्रा करने के लिए पहुंच रहे हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...