मुख्य सचिव राकेश शर्मा ने राज्य स्थापना दिवस की 15 वीं वर्षगांठ के आयोजन के तैयारियों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि राज्य स्थापना दिवस पर विद्यालयी शिक्षा विभाग उत्तराखंड क्विज प्रतियोगिता का आयोजन करें। खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य
मुख्य सचिव राकेश शर्मा ने राज्य स्थापना दिवस की 15 वीं वर्षगांठ के आयोजन के तैयारियों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि राज्य स्थापना दिवस पर विद्यालयी शिक्षा विभाग उत्तराखंड क्विज प्रतियोगिता का आयोजन करें।
खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य स्तर और जनपद स्तर पर खेल कार्यक्रम करेगा तथा देहरादून में मैराथन का आयोजन किया जायेगा। इस बैठक में यह भी तय किया गया कि खेल रत्न पुरस्कार, द्रोणाचार्य एवार्ड आदि पुरस्कार वितरण सूचना विभाग द्वारा आयोजित विकास पुस्तिका विमोचन कार्यक्रम के साथ किया जायेगा।
राज्य स्थापना दिवस समारोह मुख्य रूप से 8 और 9 नवम्बर को मनाया जायेगा। राज्य के सभी सरकारी भवनों को प्रकाशमान किया जायेगा।
राज्य निर्माण में शहीद हुए लोगों के लिए शहीद स्मारक देहरादून में श्रद्धांजलि सभा का आयोजित किया जायेगा। इसके अलावा सभी जनपदों में 6 से 15 नवम्बर तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। 9 नवम्बर को पुलिस लाइन में आयोजित राज्य स्थापना परेड़ की सलामी राज्यपाल लेंगे। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा परेड ग्राउंड में सरस मेले का आयोजन होगा।
यह भी निर्देश दिये गये कि यदि कोई विभाग स्थापना दिवस पर किसी भवन का शिलान्यास, लोकार्पण या किसी नई योजना का शुभारम्भ करना चाहता है, तो सूचना पूर्व में ही दे दें। यह कार्यक्रम 8 नवम्बर को सायं 4 बजे पवेलियन ग्राउंड में किया जायेगा। संस्कृति विभाग 8 व 9 नवम्बर को लोक नृत्य, लोक संगीत पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करेगा।
बैठक में सभी संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
हिलमेल ब्यूरो







Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked with *