Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ हेमन्त पाण्डेय ने केदारनाथ में दीपावली मनाई
उत्तराखंड न्यूज़

हेमन्त पाण्डेय ने केदारनाथ में दीपावली मनाई

Hemant Pandey with families membersमशहूर हास्य कलाकार हेमन्त पाण्डेय ने अपने माता और पिता के साथ बाबा केदारनाथ के दर्शन किये। केदारनाथ पहुंचकर वह बड़े गदगद हुए तथा उन्होंने यहां पर कार्य कर रहे लोगों के साथ रात को दीपावली भी मनाई।

केदारनाथ में एनआईएम द्वारा किये जा रहे पुनर्निर्माण के काम से हेमन्त पाण्डेय काफी प्रभावित हुए। शुक्रवार की रात केदारनाथ में हेमन्त पाण्डेय ने एनआईएम कार्मिकों के साथ देव दीपावली मनाई। इस मौके पर दो हजार से ज्यादा दिए जलाये गए।

Shri Rakesh Sharma and Hement Pandeyहेमन्त पाण्डेय कहा की केदारनाथ के दुर्गम हालात में कर्नल अजय कोठियाल ने जो काम किया है वो अविश्वसनीय है।

केदारनाथ से वापस मुम्बई लौटने से पहले हेमंत पाण्डेय ने देहरादून में राज्य के मुख्य सचिव राकेश शर्मा से मुलाकात की। इस मौके पर हेमन्त ने कहा कि वो केदारनाथ में पुनर्निर्माण के काम से बहुत उत्त्साहित हैं और वो भी किसी भी रूप में राज्य की सेवा के लिए तैयार हैं।

मुख्य सचिव राकेश शर्मा ने हेमन्त पाण्डेय को हिलरत्न स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

हिलमेल ब्यूरो

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...