राज्य कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज शाम 5:00 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित की गई है। कैबिनेट बैठक 14 जून से शुरू हो रहे विधानसभा बजट सत्र के बजट से संबंधित प्रस्ताव पर लगेगी मुहर शेष 8 महीनों के लिए 40000 करोड़ से ज्यादा के बजट प्रस्ताव पर कैबिनेट से मोहर लग सकती है। आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पर भी कैबिनेट में हो सकती है आज चर्चा।
खबर के मुताबिक कृषि विभाग की मुख्यमंत्री किसान प्रोत्साहन योजना पर भी मोहर लग सकती है। साथ ही राज्य पशुधन मिशन योजना को भी कैबिनेट से मिल सकती है हरी झंडी।स्वास्थ्य विभाग के कुछ प्रस्ताव भी कैबिनेट में लाए जा सकते हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कैबिनेट बैठक में राज्य के सालाना बजट के साथ ही उपनल कर्मचारियों का त्रैमासिक प्रोत्साहन विवाद का हल समेत अन्य कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को हरी झंडी मिल सकती है।
बता दें कि 10 जून को धामी सरकार की कैबिनेट बैठक शाम 5 बजे से सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में होगी।


Leave a comment