Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ रूद्रप्रयाग जिले को कौशल विकास योजना के क्षेत्र में नवाचार और बेस्ट प्रैक्टिसेस के लिए पुरस्कार
उत्तराखंड न्यूज़सरोकार

रूद्रप्रयाग जिले को कौशल विकास योजना के क्षेत्र में नवाचार और बेस्ट प्रैक्टिसेस के लिए पुरस्कार

कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा रूद्रप्रयाग जिले को श्रेष्ठता पुरस्कार विजेता जिला कौशल विकास योजना पुरस्कार 2020-2021 के लिए चुना गया। रूद्रप्रयाग जिले को कौशल विकास योजना के क्षेत्र में नवाचार और बेस्ट प्रैक्टिसेस के लिए भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमशीलता के सचिव राजेश अग्रवाल द्वारा जिला कौशल विकास योजना पुरस्कार नई दिल्ली में जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रुप में जिला सेवायोजन अधिकारी रुद्रप्रयाग कपिल पाण्डे द्वारा प्राप्त किया गया।

जिला सेवायोजन अधिकारी कपिल पाण्डे ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा गत 24 जनवरी को जिला कौशल विकास योजना का ऑनलाइन प्रस्तुतीकरण किया गया था जिसे भारत सरकार द्वारा नवाचार एवं सर्वोच्चतम कार्य मानते हुए प्रशंसा कर जनपद को पुरस्कार के लिए चयन किया गया। उन्होने बताया कि यह पुरस्कार जिले को उत्कृष्ट जिला कौशल योजना 2020-21 सर्वोच्चतम कार्य के लिए दिया गया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...