Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ चारधाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, अब तक सवा अठारह लाख यात्री पहुंचे धाम
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

चारधाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, अब तक सवा अठारह लाख यात्री पहुंचे धाम

चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। अभी तक सवा अठ्ठारह लाख तीर्थयात्री पहुंचे चारधाम। आज तक श्री बदरीनाथ छ:लाख अठ्ठारह हजार, केदारनाथ पांच लाख अठ्ठानब्बे हजार, गंगोत्री साढ़े तीन लाख, यमुनोत्री पहुंचे ढाई लाख से अधिक तथा श्री हेमकुंट साहिब पहुंचे 61 हजार श्रद्धालु पहुंचे। चार धाम यात्रा सुचारू चल रही‌ मौसम सामान्य बदरी-केदार में बारिश। चारों धामों में मां गंगा के अवतरण पर्व गंगा दशहरा मनाया गया।

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार श्री बदरीनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि 8 मई से आज तक 618312तीर्थयात्री धाम पहुंच गये। श्री केदारनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि 6 मई से आज तक 598590तीर्थयात्री केदारनाथ पहुंच गये।

वहीं श्री गंगोत्री धाम कपाट खुलने की तिथि 3 मई से आज तक 333909 तथा श्री यमुनोत्री धाम कपाट खुलने की तिथि 3 मई से आज तक 250398 तीर्थयात्री यमुनोत्री पहुंच गये है। अभी तक श्री बदरीनाथ-केदारनाथ पहुंचने वाले कुल तीर्थयात्रियों की संख्या का योग-1216902 है।

बृहस्पतिवार शाम चार बजे तक श्री बदरीनाथ 9362, केदारनाथ 12578 यमुनोत्री 6238 तथा गंगोत्री 9049 तीर्थ यात्री पहुंचे। कपाट खुलने की तिथि 22 मई से अभी तक श्री गुरूद्वारा हेमकुंट साहिब एवं लोकपाल तीर्थ पहुंचे तीर्थ यात्रियों की संख्या 63124 रही है।

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि चारधाम तीर्थयात्रियों के आंकड़े श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति/ पुलिस- प्रशासन/ आपदा प्रबंधन / चारधाम यात्रा प्रशासन / गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के सहयोग से लोकसूचनार्थ तथा मीडिया की तरफ से चारधाम यात्रा संबंधित आंकड़ों की जानकारी पहुंचाने के मद्देनजर जारी किये गये है।

इस संबंध में मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी के अनुसार माननीय पर्यटन- धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज जी के निर्देश गोपेश्वर/ रूद्रप्रयाग चारधाम यात्रा समीक्षा बैठक दिनांक 21-22 मई के क्रम में चारधाम यात्रियों के आंकड़े विभिन्न सरकारी एजेंसियों के समन्वय से श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रकोष्ठ द्वारा लोकसूचनार्थ जारी किये जा रहे है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...