Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ चारधाम में घट रही यात्रियों की संख्या, जानिए वजह
उत्तराखंड न्यूज़अतुल्य उत्तराखंड

चारधाम में घट रही यात्रियों की संख्या, जानिए वजह

मानसून से पहले ही चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या कम होने लगी है। पीक समय में बदरीनाथ, केदारनाथ में जहां 18 से 20 हजार श्रद्धालु पहुंच रहे थे, अब ये संख्या सात से दस हजार रह गई है। यात्रा पंजीकरण में भी 50 फीसदी की कमी आई है।

बदरीनाथ धाम में पांच से दस जून के बीच हर दिन 18 से 20 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे थे, जबकि यात्रा के लिए हर दिन 20 से 22 हजार पंजीकरण केवल बदरीनाथ की यात्रा के लिए हो रहे थे। अब यहां यहां हर दिन सात से दस हजार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मंगलवार को बदरीनाथ धाम में 7210 श्रद्धालु पहुंचे। जबकि अब पंजीकरण भी 12 से 15 हजार के बीच ही हो रहे हैं।

केदारनाथ धाम में यात्रा के शुरूआती दिनों में 20 से 22 हजार तक श्रद्धालु दर्शन को पहुंच रहे थे। अब ये संख्या आठ से नौ हजार रह गई है। यहां 8437 श्रद्धालु दर्शन को पहुंचे। केदारनाथ धाम में जहां पहले 35 हजार तक पंजीकरण हो रहे थे, अब 12 हजार पंजीकरण ही हो रहे हैं।

गंगोत्री धाम में भी दर्शन के लिए पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या 12 हजार से घटकर छह हजार तक पहुंच गई है। जबकि पंजीकरण भी 18 हजार से घटकर आठ हजार तक ही हो रहे हैं। यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण और यात्रियों की संख्या भी आधी से कम रह गई है।

ऑफलाइन पंजीकरण की संख्या भी गिरी।
चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश और हरिद्वार में ऑफलाइन पंजीकरण के लिए अब पहले जैसे मारामारी की स्थिति नहीं है। हरिद्वार में बुधवार को मात्र 410 श्रद्धालुओं ने ही पंजीकरण कराया। ऋषिकेश में 300 श्रद्धालु ही ऑफलाइन पंजीकरण को पहुंचे। जबकि पहले यहां यात्रियों को वापस लौटाया जा रहा था।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles