पहाडों में लगातार हो रही बारिस के कारण यहां का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। पहाड़ के कई नदी नाले उफान पर है जिससे कई जगहों पर जानमाल होने का खबर आ रही है। आज सुबह रामनगर की ढेला नदी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है जब एक पर्यटकों से भरी एक कार उफनती नदीं में गिर गई। इसमें 10 लोगों के बह जाने की खबर आ रही है।
जैसे ही प्रशासन को इस घटना की सूचना मिली एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी और उन्होंने रेस्क्यू आपरेशन शुरू कर दिया था बताया जा रहा है कि इस हादसे में 9 लोगों के शव बरामद किये गये हैं जब एक महिला को पहले ही बचा लिया गया था।
यह घटना आज तड़के रामनगर कोटद्वार रोड़ के बीच हुई, बताया जा रहा है कि यह पर्यटक पंजाब से उत्तराखंड घूमने के लिए आये हुए थे। सुबह पांच बजे की यह घटना बतायी जा रहा है जब कार के डाइवर ने तेज बह रही नदी को पार करने की कोशिश कर रहा था तब यह हादसा हो गया। नदी के पानी का बहाव पुल के उपर से बह रहा था डाइवर ने सोचा कि वह तेज बहाव में कार को पार कर देगा लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था और कार नदी में गिर गई जिससे यह बड़ा हादसा हुआ।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी ट्वीट करके इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है उन्होंने कहा भारी जल प्रवाह के बीच रामनगर की ढेला नदी में एक कार के बह जाने से कार सवारों की मृत्यु का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना करता हूं। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
प्रशासन ने लोगों को पहले ही बारिस में सावधानी बरतने के निर्देश दिये हैं और इसके बावजूद भी लोग सावधानी नहीं बरत रहे हैं।


Leave a comment