Home उत्तराखंड न्यूज़ सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में अब्बल आये छात्र-छात्राओं एवं खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
उत्तराखंड न्यूज़पिथौरागढ़स्पेशल

सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में अब्बल आये छात्र-छात्राओं एवं खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

एशियन एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संस्थापन स्वामी वीरेंद्रानंद ने कहा जिन उद्देश्यों को लेकर विद्यालय की स्थापना की गई थी, उसे पाने में विद्यालय कामयाब रहा है। यहां के छात्र-छात्राएं देश के विभिन्न राज्यों में प्रतिष्ठित पदों में कार्य कर विद्यालय और सीमांत जनपद पिथौरागढ़ का नाम रोशन कर रहे हैं। यह हम सब के लिए गर्व की बात है।

पिथौरागढ़ के सीमांत क्षेत्र में स्थिति एशियन एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक शानदार ‘अभिवादन समारोह’ का आयोजन किया गया। यह अभिवादन समारोह सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों सहित राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए रखा गया था इस अवसर पर स्कूल के अब्बल आये छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

एशियन एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हर क्षेत्र में अपने स्कूल का नाम रौशन करने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए लगातार ऐसे कार्यक्रम करता रहता है इससे बच्चों को अच्छा करने की प्रेरणा मिलती है और वह आगे चलकर इससे भी अच्छा काम करते है और अपने जीवन में लगातार नई नई ऊंचाइयों को छूते रहते हैं।

एशियन एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संस्थापन स्वामी वीरेंद्रानंद ने कहा जिन उद्देश्यों को लेकर विद्यालय की स्थापना की गई थी, उसे पाने में विद्यालय कामयाब रहा है। यहां के छात्र-छात्राएं देश के विभिन्न राज्यों में प्रतिष्ठित पदों में कार्य कर विद्यालय और सीमांत जनपद पिथौरागढ़ का नाम रोशन कर रहे हैं। यह हम सब के लिए गर्व की बात है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...