प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह खोह नदी से हाथियों का झुंड लाल पुल से होता हुआ रोड़ पर आ गया और धीरे धीरे सड़क पर आगे बढ़ने लगे। हाथियों के झुंड को आता देख राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क के दोनों ओर से आने जाने वाले वाहनों की कतार लग गई। इसी दौरान सड़क पर खड़ा एक अनाज के एक मैक्स पिकअप वाहन में हाथियों के झुंड ने उसमें रखे अनाज पर धावा बोल दिया और उसमें रखा सारा सामान खा लिया। जब एक घंटे बाद वन विभाग की टीम पहुंची तो उन्होंने हाथियों के झुंड के पास पटाखे फोडे और उसके बाद हाथियों के झुंड यहां से गया।
हाथियों के डर के कारण रात को छोटे वाहनों के लिए यह रास्ता कुछ घंटों के लिए बंद कर दिया जाता है। केवल अतिआवश्यक वाहनों को ही जाने की अनुमति दी जाती है फिर सुबह 4 बजे के बाद यह रास्ता वाहनों के लिए खोल दिया जाता है।


Leave a comment