पिथौरागढ़ के सीमांत क्षेत्र में स्थिति एशियन एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक शानदार ‘अभिवादन समारोह’ का आयोजन किया गया। यह अभिवादन समारोह सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों सहित राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए रखा गया था इस अवसर पर स्कूल के अब्बल आये छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
एशियन एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हर क्षेत्र में अपने स्कूल का नाम रौशन करने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए लगातार ऐसे कार्यक्रम करता रहता है इससे बच्चों को अच्छा करने की प्रेरणा मिलती है और वह आगे चलकर इससे भी अच्छा काम करते है और अपने जीवन में लगातार नई नई ऊंचाइयों को छूते रहते हैं।
एशियन एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संस्थापन स्वामी वीरेंद्रानंद ने कहा जिन उद्देश्यों को लेकर विद्यालय की स्थापना की गई थी, उसे पाने में विद्यालय कामयाब रहा है। यहां के छात्र-छात्राएं देश के विभिन्न राज्यों में प्रतिष्ठित पदों में कार्य कर विद्यालय और सीमांत जनपद पिथौरागढ़ का नाम रोशन कर रहे हैं। यह हम सब के लिए गर्व की बात है।


Leave a comment