Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ आजादी के अमृत उत्सव पर राष्ट्रीय ध्वज भारत के सभी डाकघरों व ऑनलाइन माध्यम से पच्चीस रूपये में उपलब्ध
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

आजादी के अमृत उत्सव पर राष्ट्रीय ध्वज भारत के सभी डाकघरों व ऑनलाइन माध्यम से पच्चीस रूपये में उपलब्ध

भारत सरकार द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू किया गया है जिसके तहत भारत के नागरिकों को अपने घरों में भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी क्रम में भारतीय डाक विभाग द्वारा 1 अगस्त 2022 से सभी डाकघरों एवं डाक विभाग के ऑनलाइन पोर्टल इंडियापोस्टडॉटजीओवीडॉटइन (indiapost.gov.in) के माध्यम से पूरे भारत वर्ष के नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री की जा रही है। यह राष्ट्रीय ध्वज पूरे भारत में प्रत्येक डाकघर व ऑनलाइन माध्यम से 25 रूपये में उपलब्ध है।

उत्तराखंड डाक परिमंडल द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के तहत विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। उत्तराखंड डाक परिमंडल के डाकघरों द्वारा बीते 3 दिनों में 10,000 से ज्यादा राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री की जा चुकी है एवं वर्तमान में बढ़ती मांग को देखते हुए विभाग द्वारा अगले 12 दिनों में लगभग 3,50,000 के राष्ट्रीय ध्वजों की बिक्री का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान के तहत उत्तराखंड के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अपनी शत प्रतिशत प्रतिभागिता की जा रही है जिसमें कर्मचारियों द्वारा आगे बढ़कर स्वयं के लिए कम से कम 50 व्यक्तियों को आजादी के अमृत महोत्सव में किसी प्रकार प्रतिभाग करने तथा अपने-अपने घरों में ध्वजारोहण हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त अन्य अभियान जैसे कि स्थानीय स्कूलों में विशेष कैंप, प्रभात फेरी, सभी सोशल मीडिया अकाउंट के तहत विशेष अभियान, प्रेस वार्ता आदि भी की जा रही हैं। उत्तराखंड डाक परिमंडल के सभी डाकघरों में सेल्फी पॉइंट भी बनाए गए हैं जिसमें राष्ट्रीय ध्वज खरीदने आ रहे ग्राहकों को फोटोग्राफ खींचकर तीन प्रकार के हैशटैग अर्थात #IndiaPost4Tiranga, #HarGharTiranga एवं #AmritMahotsav के माध्यम से अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करने हेतु आग्रह किया जा रहा है। यह अभियान विभिन्न गतिविधियों के साथ 15 अगस्त 2022 तक चलाया जाएगा जिसमें अंतिम 13, 14 और 15 अगस्त को हर घर तथा हर डाकघर भवन में ध्वजारोहण के साथ मनाकर अविस्मरणीय बनाया जाएगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...