Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ ऋषभ पंत बने उत्तराखंड के ब्रांड एम्बेसडर, इससे खेल के क्षेत्र में युवाओं को मिलेगी प्रेरणा
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

ऋषभ पंत बने उत्तराखंड के ब्रांड एम्बेसडर, इससे खेल के क्षेत्र में युवाओं को मिलेगी प्रेरणा

उत्तराखंड सरकार ने क्रिकेटर ऋषभ पंत को उत्तराखंड ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में आयोजित कार्यक्रम में क्रिकेटर ऋषभ पंत को उत्तराखंड ब्रांड एम्बेसडर के रूप में सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ऋषभ को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऋषभ पंत द्वारा जिस तरह से बेहद सामान्य परिस्थितियों में अपने संकल्प एवं दृढ़ इच्छा शक्ति से लक्ष्य को पूरा किया गया, उससे सभी को प्रेरणा मिलेगी। ऋषभ पंत ने दुनिया में एक मुकाम बनाया है उन्होंने उत्तराखंड व देश का नाम रोशन किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि क्रिकेटर ऋषभ पंत को उत्तराखंड ब्रांड एम्बेसडर के रूप में सम्मानित करने से राज्य में खेल के क्षेत्र में युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाये इस हेतु प्रदेश सरकार द्वारा बेहतर माहौल तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुसार भारत हर क्षेत्र में अग्रणी बन रहा है। ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी सभी को प्रेरणा देने का कार्य कर सभी को प्रेरित करेंगे। प्रदेश में खेलों के प्रति अच्छा माहौल बनेगा।

उत्तराखंड ब्रांड एम्बेसडर के रूप में सम्मानित किये जाने पर क्रिकेटर ऋषभ पंत ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उनको प्रदेश के लिये कुछ करने का मौका दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को बेहतर खेल माहौल प्रदान करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...