देश को आजाद हुए 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है इसके तहत देशभर में विभिन्न कार्याक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश की सभी राजनीतिक पार्टियों के अलावा सामाजिक संस्थायें भाग ले रही हैं। देश के सभी स्कूलों में तिरंगा यात्रा की जा रही है। जिसमें बच्चों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

इसी सिलसिले में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें यहां के लोगों ने भारी संख्या में बढ़चढकर हिस्सा लिया और चारों तरफ देश भक्ति के गीत और भारत माता की जय के नारों से गूंज रहा था।

भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर की ओर से स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के तहत विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। 7.5 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा में युवाओं का भारी हुजूम निकला तो समूचा राजपुर रोड क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के नारों से गुंजायमान हो उठा। इस तिरंगा रैली में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री अजय सिंह सहित 7500 युवाओं ने हिस्सा लिया।

देश के अनेक हिस्सों में देशभक्ति के गीत लग रहे हैं हमारे देश की सेना और अर्द्धसैनिक बल तिरंगा यात्रा में बढ़चढ़कर भाग ले रहे हैं और इसमें उन्हें आम जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है। तिरंगा यात्रा में सामाजिक संगठनों का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है। स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव व हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आइटीबीपी) की ओर से फ्रीडम मैराथन का आयोजन किया गया।

पौड़ी जिले के इंटर कॉलेज जखेटी में भी आजादी के अमृत उत्सव पर बच्चों द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई। इसमें बच्चों ने भारी संख्या में भाग लिया। बच्चों ने आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले योद्धाओं को याद किया और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये।


Leave a comment