Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने की अपनी नई टीम की घोषणा, महिला और युवाओं को प्रतिनिधित्व
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने की अपनी नई टीम की घोषणा, महिला और युवाओं को प्रतिनिधित्व

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपनी नई कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा कर दी। प्रदेश अध्यक्ष ने जातीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए अपनी टीम का एलान किया। अपनी टीम में उन्होंने महिला और युवाओं को प्रतिनिधित्व दिया है।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपनी टीम में आठ प्रदेश मंत्री, तीन प्रदेश महामंत्री और आठ प्रदेश उपाध्यक्ष को जगह दी है। नई टीम में तीनों महामंत्री बदल दिए गए हैं। एक महामंत्री कुलदीप कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही उपाध्यक्ष पद पर भी बदलाव किया गया है।

कल ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मुलाकात की थी उसके बाद उनको टीम बनाने की हरी झंडी मिल गई। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा और प्रदेश महामंत्री संगठन अजय भी उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...