भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपनी नई कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा कर दी। प्रदेश अध्यक्ष ने जातीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए अपनी टीम का एलान किया। अपनी टीम में उन्होंने महिला और युवाओं को प्रतिनिधित्व दिया है।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपनी टीम में आठ प्रदेश मंत्री, तीन प्रदेश महामंत्री और आठ प्रदेश उपाध्यक्ष को जगह दी है। नई टीम में तीनों महामंत्री बदल दिए गए हैं। एक महामंत्री कुलदीप कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही उपाध्यक्ष पद पर भी बदलाव किया गया है।
कल ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मुलाकात की थी उसके बाद उनको टीम बनाने की हरी झंडी मिल गई। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा और प्रदेश महामंत्री संगठन अजय भी उपस्थित थे।



Leave a comment