यह स्थान नेपाल भारत सीमा पर पड़ता है और नेपाल में बादल फटने के कारण खोतिला गांव जलमग्न हो गया। यहां पर कुछ लोगों के जानमाल के नुकसान का भी अनुमान लगाया जा रहा है। कई लोगों के घरों में पानी भर गया है बताया जा रहा है कि रात को आई बाढ़ के कारण कुछ लोग गहरी नींद में होने के कारण वहां ही फंस गये। तथा कुछ लोगों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई।

धारचूला के खोतिला गांव की प्राकृतिक आपदा की सूचना जैसे ही प्रशासन को मिली। एसडीआरएफ और अन्य सुरक्षा बल के जवान राहत और बचाव कार्य के लिए पहुंच गये। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच गये और बचाव कार्य में जुट गये। जिन लोगों को भी उपचार की आवश्यकता है उन्हें तुरन्त उपचार दिया जा रहा है और जिन लोगों की हालत ज्यादा खराब है उन्हें स्वास्थ्य केंद्रों में भेजा जा रहा है।
मौसम विभाग ने भी उत्तराखंड के कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है।


Leave a comment