Home उत्तराखंड न्यूज़ हरिद्वार में जहरीली शराब पीने से सात लोगों की जान गई
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरहरिद्वार

हरिद्वार में जहरीली शराब पीने से सात लोगों की जान गई

हरिद्वार के फूलगढ़ और शिवगढ में आज सूरज निकलने से पहले ही मातम छा गया। इन गांवों के कई घरों चिराग जहरीली शराब पीने से बुझ गये। कच्ची शराब पीने से यहां सात लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। इस बात की सूचना मिलने पर अधिकारी यहां पहुंचे और इस हादसे के बारे में जानकारी जुटाने लगे।

जिलाधिकारी हरिद्वार ने बताया है कि ग्राम शिवगढ और फूलगढ में प्रथम दृष्टया प्रकरण जहरीली शराब सेवन का प्रतीत नहीं होता है। ग्राम पंचायत शिवनगर के मजरा शिवगढ़, फूलगढ़, दुर्गागढ़ एवं गोविंदगढ़ में किसी अन्य व्यक्ति के बीमार होने संबंधित कोई प्रकरण संज्ञान में नहीं आया है किंतु फिर भी एहतियात के तौर पर सभी शवों का पोस्टमार्टम करने एवं प्रकरण की विस्तृत जांच करने हेतु निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार अग्रिम आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ग्राम शिवगढ़ में एक व ग्राम फूलगढ़ में तीन व्यक्तियों की मृत्यु 10 सितंबर को हुई है। उक्त के संबंध में पूछताछ में पता चला है कि 31- बिरमपाल निवासी ग्राम शिवगढ़ उम्र लगभग 70 वर्ष बीमार होने व मदिरा का सेवन ना किया जाना प्रकाश में आया है।

अमरपाल निवासी ग्राम फूलगढ़ उम्र लगभग 30 वर्ष की मृत्यु 9 सितंबर को हुई आपसी मारपीट के कारण होना प्रकाश में आया है जिसके संबंध में थाना पथरी में भी मुकदमा पंजीकृत है। ग्राम फूलगढ़ में मनोज उम्र लगभग 40 वर्ष एवं 5-अरुण उम्र लगभग 38 वर्ष की मृत्यु अत्यधिक शराब का सेवन करने के कारण होना प्रकाश में आया है।

बताया जा रहा है कि हरिद्वार में पंचायत चुनाव होने हैं और इन चुनावों में मतदाताओं को लुभाने के लिए यहां पर कच्ची शराब बांटी गई। इस घटना के बाद पुलिस की टीम यहां पहुंच गई है और छानबीन की जा रही है कि यह घटना कैसे घटी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को दो लोगों की जान चली गई थी और पांच लोगों की जान शनिवार सुबह हुई। कुल मिलाकर अभी तक सात लोगों की जान जहरीली शराब पीने से हुई।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...