Home उत्तराखंड न्यूज़ धारचूला के खोतिला गांव में बारिश का कहर, गांव के कई मकान हुए जलमग्न
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपिथौरागढ़

धारचूला के खोतिला गांव में बारिश का कहर, गांव के कई मकान हुए जलमग्न

उत्तराखंड में कल रात को भारी बारिश हो रही है आज सुबह धारचूला नेपाल में बंगलाबगड़ में एक मकान बाढ़ के कारण ढह गया और उसके बाद पूरा मकान नदी में समा गया। धारचूला के खोतिला गांव में बारिश ने भारी कहर बरपाया है। यहां पर कल रात से मूसलाधार बारिश हो रही है।

यह स्थान नेपाल भारत सीमा पर पड़ता है और नेपाल में बादल फटने के कारण खोतिला गांव जलमग्न हो गया। यहां पर कुछ लोगों के जानमाल के नुकसान का भी अनुमान लगाया जा रहा है। कई लोगों के घरों में पानी भर गया है बताया जा रहा है कि रात को आई बाढ़ के कारण कुछ लोग गहरी नींद में होने के कारण वहां ही फंस गये। तथा कुछ लोगों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई।

धारचूला के खोतिला गांव की प्राकृतिक आपदा की सूचना जैसे ही प्रशासन को मिली। एसडीआरएफ और अन्य सुरक्षा बल के जवान राहत और बचाव कार्य के लिए पहुंच गये। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच गये और बचाव कार्य में जुट गये। जिन लोगों को भी उपचार की आवश्यकता है उन्हें तुरन्त उपचार दिया जा रहा है और जिन लोगों की हालत ज्यादा खराब है उन्हें स्वास्थ्य केंद्रों में भेजा जा रहा है।

 

मौसम विभाग ने भी उत्तराखंड के कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...