Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ हरिद्वार में जहरीली शराब पीने से सात लोगों की जान गई
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरहरिद्वार

हरिद्वार में जहरीली शराब पीने से सात लोगों की जान गई

जिलाधिकारी हरिद्वार ने बताया है कि ग्राम शिवगढ और फूलगढ में प्रथम दृष्टया प्रकरण जहरीली शराब सेवन का प्रतीत नहीं होता है। ग्राम पंचायत शिवनगर के मजरा शिवगढ़, फूलगढ़, दुर्गागढ़ एवं गोविंदगढ़ में किसी अन्य व्यक्ति के बीमार होने संबंधित कोई प्रकरण संज्ञान में नहीं आया है किंतु फिर भी एहतियात के तौर पर सभी शवों का पोस्टमार्टम करने एवं प्रकरण की विस्तृत जांच करने हेतु निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार अग्रिम आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ग्राम शिवगढ़ में एक व ग्राम फूलगढ़ में तीन व्यक्तियों की मृत्यु 10 सितंबर को हुई है। उक्त के संबंध में पूछताछ में पता चला है कि 31- बिरमपाल निवासी ग्राम शिवगढ़ उम्र लगभग 70 वर्ष बीमार होने व मदिरा का सेवन ना किया जाना प्रकाश में आया है।

अमरपाल निवासी ग्राम फूलगढ़ उम्र लगभग 30 वर्ष की मृत्यु 9 सितंबर को हुई आपसी मारपीट के कारण होना प्रकाश में आया है जिसके संबंध में थाना पथरी में भी मुकदमा पंजीकृत है। ग्राम फूलगढ़ में मनोज उम्र लगभग 40 वर्ष एवं 5-अरुण उम्र लगभग 38 वर्ष की मृत्यु अत्यधिक शराब का सेवन करने के कारण होना प्रकाश में आया है।

बताया जा रहा है कि हरिद्वार में पंचायत चुनाव होने हैं और इन चुनावों में मतदाताओं को लुभाने के लिए यहां पर कच्ची शराब बांटी गई। इस घटना के बाद पुलिस की टीम यहां पहुंच गई है और छानबीन की जा रही है कि यह घटना कैसे घटी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को दो लोगों की जान चली गई थी और पांच लोगों की जान शनिवार सुबह हुई। कुल मिलाकर अभी तक सात लोगों की जान जहरीली शराब पीने से हुई।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...