Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ UKSSSC परीक्षा को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट ने सरकार को दिया नोटिस
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरनैनीताल

UKSSSC परीक्षा को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट ने सरकार को दिया नोटिस

UKSSSC पेपर लीक मामले में आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने सरकार को नोटिस भेजकर मामले की पूरी जानकारी 21 सितंबर तक हाईकोर्ट को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

इस नोटिस में नैनीताल हाईकोर्ट ने सरकार से भर्ती परीक्षा को लेकर कई सवालों के जबाब मांगे हैं। कांग्रेस विधायक और उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने मामले में नैनीताल हाईकोर्ट में याचिका डाली थी, जिस पर हाईकोर्ट ने सुनवाई की जा रही है।

UKSSSC परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों को लेकर पूरे राज्य में हंगामा मचा हुआ है। सभी लोग इन परीक्षाओं में हुई धांधली की निष्पक्ष जांच और जल्दी न्याय की मांग कर रहे हैं।UKSSSC परीक्षाओं में गड़बड़ियां सामने आने के बाद कई सवाल उठ रहे हैं।

विपक्ष मामले में सरकार को घेरने की पुरजोर कोशिश कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ सरकार ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए मामले में निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है। जिसके चलते सरकार लगातार मामले में कार्रवाई कर रही है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...