Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ सीएम ने दिये आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का विस्तृत विवरण तैयार करने के निर्देश
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

सीएम ने दिये आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का विस्तृत विवरण तैयार करने के निर्देश

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राज्य में आपदा की स्थिति, आपदा तथा भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान तथा पुनर्वास आदि की समीक्षा की। इस उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री राधा रतूड़ी तथा सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा उपस्थित रहे।

उन्होंने निर्देश दिये कि सभी जनपदों की आपदा की स्थिति का पूरा विवरण तैयार किया जाय। जिन गांवों को आपदा से खतरा होने की संभावना है उनके पुनर्वास की भी योजना तैयार की जाये।

सीएम ने कहा कि नैनीताल के बलिया नाला, पिथौरागढ़ की एल धारा सहित अन्य स्थलों के स्थायी उपचार आदि के संबंध में भी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर के कन्सलटेंट की सेवायें लिये जाने पर ध्यान दिया जाय ताकि आपदा प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्वास एवं भूस्खलन प्रभावित स्थलों एवं क्षेत्रों का प्रभावी ट्रीटमेंट की व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...