केदारनाथ और यमुनोत्री में बर्फबारी होने से यहां पहुंचे पर्यटकों ने मौसम का आनंद लिया। उधर मसूरी, धनोल्टी और उसके आसपास के कई इलाकों में हल्की बारिश हो रही है। इसके साथ ही पहाड़ों के कई जगहों में कोहरा छाया हुआ है। बर्फबारी और बारिश होने के कारण यहां पर ठंड बढ़ गई है।
राज्य के मैदानी इलाकों में तेज धूप लगी हुई है जिससे यहां के कई इलाकों में उमस भरी गर्मी हो रही है। कुमाऊं और गढ़वाल के कई इलाकों में बादल छाये हुए हैं।

उत्तराखंड में मौसम खराब होने के बाद भी यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हो रहा है। यहां पर अब बरसात के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि देखने को मिल रही है। केदारनाथ धाम में अभी तक 12 लाख से ज्यादा श्रद्धालु यात्रा कर चुके हैं और अब भी यहां पर यात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि देखने को मिल रही है।
अब यात्रा के लिए केवल एक महीने के आसपास के दिन शेष बचे हुए हैं। इसको देखते हुए अब यात्रियों की संख्या में धीरे धीरे बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अब भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिर 14 से 15 घंटे तक खुल रहा है। अगर यात्रियों की ऐसी भीड़ आती रही तो इस साल तक यहां पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या 15 लाख तक पहुंच सकती है जिसको कि यात्रा का एक अच्छा संकेत कहा जा सकता है।


Leave a comment