Home उत्तराखंड न्यूज़ केदारनाथ और यमुनोत्री धाम की पहाडियों में बर्फबारी
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

केदारनाथ और यमुनोत्री धाम की पहाडियों में बर्फबारी

उत्तराखंड के कई इलाकों में आज मौसम का मिजाज बदला और कई जगहों पर बारिश हुई इसके साथ ही केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के ऊंचे पर्वतों पर हिमपात भी हुआ है। जिसके कारण से पहाड़ों में थोड़ा ठंड बढ़ गई है।

केदारनाथ और यमुनोत्री में बर्फबारी होने से यहां पहुंचे पर्यटकों ने मौसम का आनंद लिया। उधर मसूरी, धनोल्टी और उसके आसपास के कई इलाकों में हल्की बारिश हो रही है। इसके साथ ही पहाड़ों के कई जगहों में कोहरा छाया हुआ है। बर्फबारी और बारिश होने के कारण यहां पर ठंड बढ़ गई है।

राज्य के मैदानी इलाकों में तेज धूप लगी हुई है जिससे यहां के कई इलाकों में उमस भरी गर्मी हो रही है। कुमाऊं और गढ़वाल के कई इलाकों में बादल छाये हुए हैं।

उत्तराखंड में मौसम खराब होने के बाद भी यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हो रहा है। यहां पर अब बरसात के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि देखने को मिल रही है। केदारनाथ धाम में अभी तक 12 लाख से ज्यादा श्रद्धालु यात्रा कर चुके हैं और अब भी यहां पर यात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि देखने को मिल रही है।

अब यात्रा के लिए केवल एक महीने के आसपास के दिन शेष बचे हुए हैं। इसको देखते हुए अब यात्रियों की संख्या में धीरे धीरे बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अब भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिर 14 से 15 घंटे तक खुल रहा है। अगर यात्रियों की ऐसी भीड़ आती रही तो इस साल तक यहां पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या 15 लाख तक पहुंच सकती है जिसको कि यात्रा का एक अच्छा संकेत कहा जा सकता है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...