Friday , 4 September 2026
Home ताज़ा ख़बर रतन टाटा, जज केटी थॉमस एवं करिया मुंडा बने पीएम केयर्स फंड के ट्रस्टी
ताज़ा ख़बरदेश-विदेशसरोकार

रतन टाटा, जज केटी थॉमस एवं करिया मुंडा बने पीएम केयर्स फंड के ट्रस्टी

प्रधानमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दिग्गज उद्योगपति और टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज केटी थॉमस और पूर्व डिप्टी लोकसभा स्पीकर करिया मुंडा को पीएम केयर्स फंड के ट्रस्टी के रूप में नॉमिनेट किया गया है।

इसके साथ ही भारत के एक्स कंट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल राजीव महर्षि, पूर्व अध्यक्ष, इंफोसिस फाउंडेशन सुधा मूर्ति, टीच फॉर इंडिया के को-फाउंडर और इंडिकॉर्प्स और पीरामल फाउंडेशन के पूर्व सीईओ आनंद शाह भी एडवायजरी बोर्ड में नॉमिनेट किए गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और नए नामित ट्रस्टी शामिल हुए है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि न्यासी बोर्ड के नए सदस्यों और सलाहकारों की भागीदारी से पीएम केयर्स फंड के कामकाज को व्यापक दृष्टिकोण मिलेगा। सार्वजनिक जीवन का उनका लम्बा अनुभव विभिन्न सार्वजनिक जरूरतों के लिए फंड को और अधिक उत्तरदायी बनाने में और अधिक ताकत प्रदान करेगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...